विप्रो ने मंगलवार को अपने दूसरे तिमाही के नतीजे जारी किए। आईटी कंपनी विप्रो को वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: विप्रो ने मंगलवार को अपने दूसरे तिमाही के नतीजे जारी किए। आईटी कंपनी विप्रो को वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 35 फीसदी बढ़कर 2561.30 करोउ़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में विप्रो को 1885.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफा करीब 6.2 फीसदी बढ़ा है। जबकि जून तिमाही में विप्रो को 2387.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 0.8-2.8% रहने का अनुमान
जानकारी दें कि विप्रो ने दिसंबर तिमाही के लिए डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 0.8-2.8% रहने का अनुमान जताया है। डॉलर के टर्म में आईटी सर्विसेज रेवेन्यू तिमाही आधार पर 0.5 फीसदी बढ़कर 2048 मिलियन डॉलर रहा है। जबकि सालाना आधार पर इसमें 2.5 फीसदी ग्रोथ रही। वहीं, तिमाही आधार पर कांस्टेंट करंसी ग्रोथ 1.1 फीसदी रहा।
आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.1%
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस का एबिट 0.1 फीसदी घटकर 2650.7 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस का एबिट 2652.1.4 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी के आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.1 फीसदी रहा है, जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.5 फीसदी रहा था।
कंपनी का सितंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन रहा
बता दें कि विप्रो के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अबिदाली नीमचवाला का कहना है कि रेवेन्यू और मार्जिन दोनों के मोर्चे पर कंपनी का सितंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन रहा है। विदेशों में दी जा रही सर्विस भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाने की रणनीति पर आगे बढ़ते हुए कंपनी ने देश में एक बड़ी डील साइन की है। इस दौरान हमें अच्छी डील भी हासिल हुई है। कंपनी का कहना हैं कि विप्रो ने सितंबर में सफलता से 32.31 करोड़ इक्विटी शेयरों का बायबैक पूरा किया। इससे कुल 10500 करोड़ रुपये का कैश आउटफ्लो रहा। वहीं उन्होंने कहा कि 7 में से 6 इंडस्ट्री वर्टिकल्स में सालाना आधार पर ग्रोथ रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications