बजाज ऑटो ने बुधवार को पूरी तरह नया चेतक स्कूटर पेश किया। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतकइलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है।
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने बुधवार को पूरी तरह नया चेतक स्कूटर पेश किया। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतकइलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। इस स्कूटर को पेश करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और निति आयोग की सीईओ अमिताभ कांत भी मौजूद थे। जानें कैसा है बजाज स्कूटर और इसके फीचर्स।

रेंज और फीचर्स है खास
रेंज की बात की जाए तो यह स्कूटर स्पोर्ट मोड में 85 किमी चल सकता है और वही इको मोड में 95 किमी की दूरी तय कर सकती है। बात करें फीचर्स की तो इस स्कूटर में डीआरएलएस के साथ हिप्नॉटिक हॉर्स शू शेप वाली एलईडी हैडलाइट, फैदर टच एक्टिवेटिड इलेक्ट्रॉनिक स्विच्स और एलईडी ब्लिंकर्स दिए गए हैं। एक बड़ा डिजिटल कंसोल वाली डिस्प्ले दी गई है
पावर और स्पेशिफिकेशन
पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इसमें एनसीए सेल्स के साथ IP67 रेटिड हाई-टेक लिथियम आयन बैटरी दी गई है। बैटरी को आसानी से 5-15 amp इलेक्ट्रिक ऑउटलेट घर में ही चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर न्म दो ड्राइवर मोड इको और स्पोर्ट में दिए गए हैं।
शुरुआत में स्कूटर इन शहरों में होगा लॉन्च
बता दें कि बजाज के ईडी राकेश शर्मा ने कहा कि स्कूटर की बिक्री जनवरी से शुरू होगी। शुरुआत में स्कूटर को पुणे और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद इकोसिस्टम को चेक करेंगे और फिर धीरे-धीरे इसे अन्य शहरों में भी उतारा जाएगा। चेतक को प्रो बाइकिंग नेटवर्क में रखा जाएगा और यह मौजूदा डीलरों के पास उपलब्ध होगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री द्वारा दी गई टैक्स में छूट हमारे लिए बढ़ावा है और हम इसे आगे ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।
दूसरी ओर बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज का कहना है कि हमारे देश के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अन्य देशों में हर रोज लॉन्च किया जाता है। अभी ईवीएस में काफी कुछ आना बाकि है। कुछ कंपनियां हैं जो मोबाइल बिजनेस में थीं वे अब इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के बिजनेस में आ चुकी हैं।
जानें कितनी है कीमत
हालांकि लांच से पहले इस स्कूटर की कीमत के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने इस स्कूटर के लांच के मौके पर कहा कि, इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये से कम रहेगी। वहीं जानकारों का मानना है कि कंपनी इसे 1 से 1.20 लाख रुपये के बीच बाजार में उतार सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications