इस फेस्टिव सीजन आप भी घर जानें का मन बना रहे तो, आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहार के दौरान सस्ते में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली: इस फेस्टिव सीजन आप भी घर जानें का मन बना रहे तो, आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहार के दौरान सस्ते में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। लो-कॉस्ट एयरलाइन गो एयर ने त्योहारी सीजन में लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। देश की सबसे भरोसेमंद और तेजी से बढ़ती एयरलाइन गो एयर ने हाल ही में प्री-दिवाली ऑफर की घोषणा की है। गो एयर ने 24 घंटे सुपर सेवर डील की शुरुआत की है। इसके तहत ग्राहक कम से कम 1,296 रुपये में फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। जानें गो एयर की दिवाली ऑफर में क्या कुछ है खास

जानें कब तक बुक कर सकते हैं टिकट
आपको बता दें कि गो एयर का 24 घंटे प्री-दिवाली फेस्टिव ऑफर 16 अक्टूबर से 5:00 बजे दोपहर से शुरू हो चुका है और यह ऑफर 17 अक्टूबर यानि आज 3 बजे तक वैलिड है। इस दौरान कस्टमर्स हवाई टिकट बुक सकते हैं।
मात्र 1296 रुपये में बुक करें टिकट
गो एयर के मुताबिक ग्राहक 1,296 रुपये में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक रूट पर फ्लाइट के टिकट बुक सकते हैं। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं। यह ऑफर गो एयर के सभी रूट्स पर लागू है। गोएयर 33 गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन करता है।
कब तक कर सकते हैं सफर?
जानकारी दें कि 24 घंटे प्री-दिवाली फेस्टिव ऑफर के तहत यात्री 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। गो एयर का कहना है कि दिवाली पर घर जाने वाले उन यात्रियों के लिए यह एक सुविधा है जो पीक सीजन का किराया वहन नहीं कर सकते हैं।
ध्यान रखें इन बातों का
- एयरलाइन के अनुसार, इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
- इसके साथ ही और यह ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है। अगर आपको किसी वजह से इस ऑफ़र के दौरान खरीदे गए टिकट को रद्द कराना हो तो उस पर मानक रद्दीकरण शुल्क लागू होंगे।
- गोएयर 25 डोमेस्टिक गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, रांची और श्रीनगर शामिल हैं।
- वहीं, ये एयरलाइन फुकेत, माले, मस्कट, अबू धाबी, बैंकॉक, दुबई, कुवैत और अब सिंगापुर सहित 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी उड़ान भरती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications