जियो यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। जी हां रिलायंस जियो द्वारा आईयूसी (IUC) लिए जाने की घोषणा के बाद से इंडस्ट्री में काफी हलचल मच गई है। तो वहीं जियो ने जब आईयूसी लेने की बात कही तो उस पर 3 साल पहले किए गए मुफ्त वॉयस कॉलिंग देने के वादे को तोड़ने का आरोप भी लगा। इसी तरह एयरटेल और वोडाफोन ने भी जियो के इस कदम की निंदा करते हुए खुद भविष्य में किसी प्रकार का आईयूसी चार्ज न लेने की बात कह दी है। मामले में अपनी सफाई देते हुए जियो ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कंपनी ने ट्राई की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए हर महीने के लिए जाने वाले 12 रुपये के चार्ज को सही बताने की कोशिश की है।

जियो ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं डालने वाला। जियो ने इसके साथ ही कहा कि वह ट्राई के डेटा के अनुसार ही काम कर रहा है। ट्राई के डेटा के मुताबिक उद्योग में अभी तक उपयोगकर्ता हर महीने लिया जाने वाला आईयूसी प्रति माह 12 रुपये है। इस गणना से यह एक महीने में दूसरे नेटवर्क्स पर किए जाने वाले कॉल के तौर पर 200 मिनट होता है।
तो वहीं जियो इसी को आधार मानते हुए कह रहा है कि आज के समय में एक महीने के लिए 12 रुपये देना किसी भी ग्राहक के लिए बड़ी बात नहीं है। कॉलिंग की बात करें तो जियो ने अपने नेटवर्क और लैंडलाइन पर की जाने वाली कॉल्स को अभी भी मुफ्त रखा है। जियो के महंगे प्लान लेने वाले प्रीपेड यूजर्स के लिए 12 रुपये देना कोई बड़ी बात नहीं होगी। वहीं, अगर इसकी तुलना दूसरी कंपनियों से करें तो वे वेलिडिटी के नाम पर सब्सक्राइबर्स से एस्क्ट्रा मनी ले रही हैं।
इसके अलावा मौजूदा आईयूसी चार्ज की बात करें तो यह 31 दिसंबर 2019 तक लागू रहेगा। जियो को उम्मीद है कि यह अगले साल की शुरुआत से ट्राई आईयूसी को जीरो कर देगा। हालांकि, एयरटेल और दूसरे ऑपरेटर इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि आईयूसी खत्म किए जाने के कारण देश के स्वच्छ क्षेत्रों में सेवा देना उनके लिए गंभीर साबित होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications