भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आयी है। जी हां आईआरसीटीसी ने साल 2019-20 सीजन के लिए बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2019 तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों को बौद्ध गया, राजगीर, नालंदा, सारनाथ, वाराणसी, लुंबिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती और आगरा में घुमाया जाएगा।

आपको बता दें कि इस ट्रेन में बुकिंग कराने के लिए एसी- प्रथम श्रेणी में बुकिंग प्रदान करने पर 1,23,900 रुपये प्रति कपल किराया देना होगा। वहीं एसी- 2 टीयर में टिकट बुक कराने पर 1,01,430 रुपए प्रति कपल किराया देना होगा। इस पैकेज में साथी के किराए पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अगर आपके साथ बच्चा है तो आपको 5 से 12 साल तक की उम्र के बच्चे के लिए 50 प्रतिशत किराया देना होगा।
तो वहीं बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन में बुकिंग कराने वाले यात्रियों को विशेष एलएचबी रेक की ट्रेन में ले जाया जाएगा। इस ट्रेन में 92 फस्ट एसी की सीट और 60 सेकंड एसी की सीट होगी। ट्रेन में 64 लोगों की एक साथ डाइनिंग की व्यवस्था के लिए डाइनिंग कार भी होगी और एक पैंट्री कार भी मौजूद होगी जो यात्रियों को उनकी मांग के अनुसार भोजन उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ट्रेन में प्राथमिक सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं। हर कोच में एक गार्ड रहेगा। इसके साथ ही हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा ट्रेन को विशेष वियानल रैपिंग से सजाया गया है। ट्रेन में फुट मसाज की सुविधा और बेहतरीन किचन दिए गए हैं। आग लगने ये बचाने के लिए ट्रेन में स्कोव डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। यात्री खूबसूरत यात्रा का आनंद ले सकते हैं इसके लिए सिएटल सीटेट सोफा के साथ सिटिंग एरिया भी बनाया गया है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की जरूरत को देखते हुए ट्रेन में हर सुविधा दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications