सोमवार को सरकार ने भीम एप का नया वर्जन भीम 2.0 लॉन्च कर दिया है। यदि आप भी भीम एप का इस्तेमाल करते हैं तो नए एप की खासियत यहां पर जान लें। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भीम 2.0 में अतिरिक्त भाषाओं के साथ लेन-देन सीमा बढ़ाने सहित कई सुविधाएं दी गई हैं।

भीम एप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित यूपीआई आधारित भुगतान प्लेटफॉर्म है। आपको बता दें कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत पीएम मोदी ने कैश लेन-देन को कम करने के लिए 30 दिसंबर 2016 को भीम एप लॉन्च किया था। पीएम मोदी ने तब कहा था कि इस समय कारोबार नकद के जरिए होता है, एक दिन ऐसा होगा कि सभी व्यावसायिक ट्रांजेक्शन BHIM एप के जरिए किए जाएंगे।
आपको बता दें कि भीम एप को और उपयोगी और प्रभावी बनाने के लिए इसमें नई चीजें जोड़ी गई हैं। भीम का नया वर्जन मौजूदा 13 भाषाओं के अलावा तीन अतिरिक्त भाषाओं कोंकणी, भोजपुरी और हरियाणवी को भी सर्पोट करेगा। मौजूदा 13 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, गुजराती, मराठी, असमी शामिल हैं।
नए वर्जन की खासियत
नए वर्जन में लेन-देन सीमा बढ़ गई है।
कई बैंक खाते को भी अब जोड़ा जा सकता है।
मर्चेंट्स यानी दुकानदार भी अब अपनी ओर से नए ऑफर दे सकते हैं।
आईपीओ के लिए आवेदन का ऑप्शन भी आ गया है।
अब आप आसानी से पैसे और गिफ्ट भी एप के जरिए भेज सकते हैं।
इसके अलावा एप अब 13 भाषाओं में उपलब्ध है।
जानकारी हो कि सरकार ने देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के 100 रुपये तक ट्रांसजेक्शन पर एमडीआर चार्ज खत्म कर दिया है। इससे फुटकर विक्रेताओं को मदद मिल रही है। आपको बता दें कि भीम एप के जरिए ट्रांसजेक्शन पर पहले 2000 रुपये के ट्रांसमिशन पर 0.25 प्रतिशत और 2000 रुपये से अधिक ट्रांजेशन पर 0.65 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज किया गया था। अब इसमें 100 रुपये तक के लेनदेन को किसी भी चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications