रिलायंस जियो ने तीन नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसे 'ऑल इन वन' प्लान कहा जा रहा है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने तीन नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसे 'ऑल इन वन' प्लान कहा जा रहा है। जी हां इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) विवाद में फंसने के बाद प्रतिद्वंदी कंपनियों के निशाने पर आई रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए और सस्ते ऑल इन वन प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में आईयूसी टॉप अप रिचार्ज को भी शामिल किया गया है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने इस प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस और रोजाना 2जीबी डाटा की पेशकश की गई है। JIO ने जोड़े 84 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स ये भी पढ़ें
जानें क्या-क्या नया मिल रहा जियो के इस प्लान में
222 रुपए के प्लान में मिलेगा 1 महीने की वैधता:
जियो ने जो तीन ऑल इन वन प्लान पेश किए हैं उनमें सबसे सस्ता प्लान 222 रुपए का है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 महीने की वैधता के साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए 1 हजार एफयूपी मिनट, रोजोना 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जा रहे हैं।
333 रुपए के प्लान में मिलेगा 2 महीने की वैधता:
जियो का दूसरा ऑल इन वन प्लान 333 रुपए का है। इस प्लान की वैधता 2 महीने की है। इस ग्राहकों को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए 1 हजार एफयूपी मिनट, रोजोना 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस की पेशकश की गई है।
444 रुपए के प्लान में मिलेगा 3 महीने की वैधता:
तीसरा ऑल इन वन प्लान 444 रुपए का है। इस प्लान में भी पहले दोनों प्लान्स की तरह ग्राहकों को जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए 1 हजार एफयूपी मिनट, रोजोना 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 3 महीने की है।
मात्र 111 रु में मिलेगी ये सभी सुविधाएं
बता दें कि जियो ने बयान जारी कर कहा है कि उसके ऑल इन वन प्लान में 1 महीने से ज्यादा का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को मात्र 111 रुपए में एक महीने तक सभी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं जियो का दावा है कि यह प्लान्स प्रतिद्वंदी कंपनियों से 20 से 50 फीसदी तक सस्ते हैं। जियो का कहना है कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर 2जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के लिए जहां 249 रुपए वसूल रहे हैं, जबकि जियो यह सभी सुविधाएं 222 रुपए में दे रहा है। दो महीने के प्लान के लिए दूसरे ऑपरेटर 500 रुपए चार्ज कर रहे हैं जबकि जियो इसके लिए मात्र 333 रुपए ले रहा है।
सबसे ज्यादा बिकने वाला 399 रुपये वाला प्लान
जियो का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्लान है 399 रू का है जिसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसकी वैलिडिटी 3 महीने की है। अगर ग्राहक 3 महीने वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो वे 444 रू का प्लान भी ले सकते हैं। इस प्लान में 1.5 जीबी की जगह 2जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। यानी ग्राहक को अतिरिक्त 45 रू में 42 जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा जो लगभग 1 रुपये प्रति जीबी की दर से आता है। यह टेलिकॉम इंडस्ट्री में डेटा की सबसे कम कीमतें हैं। साथ ही ग्राहक को 1000 मिनट की IUC कॉलिंग भी फ्री मिलेगी। अगर IUC कॉलिंग को अलग से खरीदा जाता तो यह ग्राहक को 80 रू में पड़ता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications