वोडाफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सस्ता प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: वोडाफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सस्ता प्लान लॉन्च किया है।वोडाफोन ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए थे, जिसमें यूजर्स को फुल टॉक-टाइम और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अब कंपनी ने 30 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को फुल टॉक-टाइम मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। यह चुनिंदा सर्किल्स में उपलब्ध कराया गया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन के इस नए पैक में केवल टॉक टाइम मिलेगा। अन्य कोई भी बेनिफिट नहीं दिए जाएंगे।

कुछ सर्किलों में ही उपलब्ध है
30 रुपये के रिचार्ज पर मिलने वाले टॉक टाइम की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान को कंपनी ने मुंबई, केरल, कर्नाटक सर्किल्स में उपलब्ध कराया है। जल्द ही यह प्लान अन्य सर्किल्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। अभी वोडाफोन की वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप पर यह प्लान शो नहीं हो रहा है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 30 रुपये वाला यह प्लान चुनिंदा कस्टमर्स के लिए पेटीएम और फोनपे जैसे थर्ड पार्टी ऐप पर उपलब्ध है।
वोडाफोन का 35 रुपये वाला एक ऑल राउंडर प्लान
वोडाफोन के फुल टॉकटाइम देने वाले प्लान में 20 और 40 रुपये के टैरिफ भी शामिल हैं। इनमें भी कोई अतिरिक्त फायदे नहीं मिलते हैं। हालांकि वोडाफोन का 35 रुपये वाला एक ऑल राउंडर प्लान भी है, जिसमें कस्टमर्स को टॉक टाइम के साथ इंटरनेट डाटा भी मिलता है। इसमें 26 रुपये का टॉकटाइम रहता है और 100MB 4G/3G/2G डाटा रहता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ ही इस प्रीपेड प्लान में वॉयस कॉल्स 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से ऑफर किए जाते हैं।
दूसरी ओर बता दें कि वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने एक साल पहले प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज स्कीम लॉन्च किया था। मिनिमम रिचार्ज न कराने पर फोन पर इनकमिंग कॉल आनी बंद हो जाती है। यह मौजूदा प्लान के खत्म होने के 7 दिन बाद होता है। इसके बाद से कंपनियों को सब्सक्राइबर बेस का नुकसान हुआ। हालांकि, इसके बावजूद भी कंपनियां इस स्कीम को जारी रखा। मिनिमम रिचार्ज प्लान को कंपनिया ने घटते ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर के कारण इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से कंपनियों के रेवेन्यू में बढ़त देखी जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications