अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब केवल 6 दिन की शेष बचे हैं लेकिन इससे पहले शनिवार से यानी 26 अक्टूबर से लगातार 4 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब केवल 6 दिन की शेष बचे हैं लेकिन इससे पहले शनिवार से यानी 26 अक्टूबर से लगातार 4 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि अगले कुछ घंटों में आप बैंकिंग से जुड़े काम निपटा लें। बता दें कि इस हफ्ते शनिवार को देश भर में बैंकों की छुट्टी होगी। यह महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को बैंकों की छुट्टी का दिन होता है। वहीं, इस दिन देशभर में दिवाली भी मनाई जाएगी। ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों छुट्टियों के हिसाब से ही मैनेज करना होगा। आइए जानते हैं कब और कहां बैंक रहेंगे बंद।

इन शहरों में 28 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद
बैंक में 28 अक्टूबर यानी सोमवार को गोवर्धन पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं दिवाली के बाद सोमवार को अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
इन शहरों में 29 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद
बैंक 29 अक्टूबर को भैय्या दूज के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बेंगलुरु, गंगटोक, कानपुर और लखनऊ में बैंकों में काम नहीं होंगे। जानकारी दें कि आरबीआई की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। आप चाहें तो नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ले सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
कैश का भी कर लें भरपूर इंतजाम
लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद हो रहे हैं, ऐसे में कैश की किल्लत हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अभी त्योहार का भी समय है, ऐसे में कैश की जरूरत पड़ सकती है। इस लिए कैश का भी इंतजाम कर लें क्योंकि आने वाले दिनों एटीएम मशीनों में कैश की भी किल्लत हो सकती है। हालांकि बैंक प्रबंधकों ने त्योहार के दौरान एटीएम फुल होने और कैश की दिक्कत न होने का दावा किया है, लेकिन इससे पहले भी त्योहार पर एटीएम धोखा दे चुके हैं। ऐसे में रुपयों का इंतजाम पहले ही करना सही होगा।
इन शहरों में बैंक नहीं होंगे बंद
दिवाली के बाद सोमवार और मंगलवार को यहां छुट्टी नहीं रहेगी। इन शहरों में नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, थिरुअनंतपुरम, आइजॉल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता शामिल हैं।
हाल में हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ था बैंक का काम
जैसा कि हाल में इससे पहले 22 अक्टूबर को बैंक यूनियनों के हड़ताल की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ था। दरअसल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने 10 बैंकों के विलय के खिलाफ हड़ताल बुलाई थी। इस विलय के बाद 4 नए बैंक अस्तित्व में आ जाएंगे। वहीं आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का अस्तित्व नहीं रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications