नयी दिल्ली। कोरोनावायरस की वजह से लगभग सभी कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। कोरोनावायरस की वजह से डिजिटल पेमेंट के जरिये होने वाले लेन-देन में भी कमी आ रही है। हालांकि होना इसका उल्टा चाहिए था, क्योंकि वायरस से बचने के लिए नोटों के बजाय लोगों को डिजिटल पेमेंट को तरजीह देनी चाहिए थी। दरअसल इसकी वजह हैं बंद दुकानें, रद्द होते एयर टिकट, खाने-पीने पर लोगों के खर्च में कमी और बंद हो रहे फिल्म थियेटर। इन सभी के चलते लेन-देन में कमी आ रही है। ये सभी वे जगह हैं जहां ऑनलाइन पेमेंट का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। कोरोना की वजह से लोग बाहर नहीं निकल रहे इससे खर्च में भारी कमी आ रही है।
30 फीसदी लुढ़की डिजिटल पेमेंट लेन-देन
इकोनॉमिकस टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में डिजिटल पेमेंट के जरिये होने वाली लेन-देन 30 फीसदी की गिरावट आयी है। सभी प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनियां डिजिटल लेनदेन, दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन, बिजनेस के मामले में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए जगह-जगह लग रहे प्रतिबंधों का खामियाजा भुगत रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार हवाई यात्रा, हॉस्पिटेलिटी और रिटेल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। फरवरी में हवाई यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आयी है।
मेट्रो शहरों में डिजिटल पेमेंट अधिक प्रभावित
एक डिजिटल पेमेंट कंपनी के प्रमुख अधिकारी के अनुसार कोरोना के कारण डिजिटल पेमेंट अभी मेट्रो शहरों में कम हो रही है, पूरे भारत में अभी उतना असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारत की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इस तथ्य से कोई इनकार नहीं कर सकता कि उपभोक्ताओं का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ है और इसी का अन्य चीजों पर असर पड़ रहा है। लोग उपभोक्ता स्टोरों में जाने को सीमित कर रहे हैं, इसलिए व्यापारी श्रेणियों में ऑफ़लाइन लेनदेन पर वास्तविक प्रभाव का आकलन करना जल्दबाजी होगी।
भारतपे की 15 फीसदी तक लेन-देन घटी
क्यूआर-कोड आधारित भुगतान स्टार्टअप BharatPe ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर लेनदेन लगभग 10 से 15 फीसदी तक कम हो गयी है। कंपनी की सीईओ के अनुसार बाजार बंद हो रहे हैं, स्टोर नहीं खुल रहे हैं और हमारे व्यापारी मुंबई जैसे महानगरों में कारोबार करने में सक्षम नहीं हैं। उनके मुताबिक भारतपे पर डिजिटल लेनदेन में लगभग 10 फीसदी तक की गिरावट आयी है। उधर हवाई यात्रा सेक्टर में 40 फीसदी तक की गिरावट आयी है। हालांकि उपयोगिता, किराने का सामान और फूड प्रोडक्ट जैसे क्षेत्रों में ऑनलाइन खर्च में वृद्धि भी हुई है।
यह भी पढ़ें - Google Pay व Paytm से कैसे हो जाती है ठगी, जानें और बचें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications