नई दिल्ली, दिसंबर 21। अप्रैल 2020 में लागू हुए बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों और फिर कोविड-19 के प्रकोप के कारण साल 2020 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए कम बिक्री वाला साल रहा था। मगर 2021 में रिकवरी के संकेत दिखाई दिए। यह साल कार कंपनियों के लिए काफी पॉजिटिव रहा। इस साल भारत में कई कारें लॉन्च की गयीं। इनमें हाई परफॉर्मेंस वाली सेडान से लेकर फीचर से भरपूर एसयूवी तक शामिल हैं। मगर बजट सेगमेंट में सबसे अधिक कारें लॉन्च हुईं। अब हम 2021 के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं, इसलिए साल की उन 5 कारों की डिटेल लेना जरूरी है, जो बजट सेगमेंट में आने के साथ साथ सबसे दमदार रहीं।
2021 रेनॉल्ट क्विड (4.06 लाख रु)
इस साल सितंबर में लॉन्च की गई इस कार में स्टैंडर्ड के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, क्लाइंबर वेरिएंट के लिए नई डुअल-टोन कलर स्कीम, इलेक्ट्रिक आउटसाइड रियरव्यू मिरर, और नाइट आईआरवीएम (इनसाइड रियरव्यू मिरर), और ड्राइवर-साइड प्रीटेंशनर मिलते हैं। 0.8-लीटर यूनिट के साथ क्विड 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकती है। वहीं इसका 1.0-लीटर इंजन भी है जो 67 बीएचपी और 91 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो (4.99 लाख रु)
नेक्स्ट जनरेशन की मारुति सुजुकी सेलेरियो को नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। अपने नए अवतार में इस हैचबैक को एक बिल्कुल नया स्टाइल, एक्सटेंडेड केबिन स्पेस, और नया इंजन दिया गया है। इस सेलेरियो में नया के10सी 1.0-लीटर, डुअल वीवीटी (वैरिएबल वॉल्व टाइमिंग) के साथ तीन-सिलेंडर डुअल-जेट इंजन है, जो 89 एनएम के साथ 66 बीएचपी जनरेट करता है। नई सेलेरियो में आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी, सात इंच की टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स आदि फीचर्स दिए गए हैं।
टाटा पंच (5.48 लाख रु)
टाटा पंच ब्रांड की एंट्री-लेवल एसयूवी है और इसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। . टाटा पंच 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है जो 85 बीएचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट है। यह इंजन पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी ऑप्शनों के साथ उपलब्ध है। इसमें सात इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, सात इंच के टीएफटी के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक एसी के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप हैं।
रेनॉल्ट काइगर (5.64 लाख रु)
रेनॉल्ट ने फरवरी 2021 में काइगर के साथ भारत के प्रतिस्पर्धी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश किया। काइगर लॉन्च के समय भारत में सबसे सस्ती सब-फोर मीटर एसयूवी थी। यह एक बड़े केबिन, सेगमेंट-बेस्ट बूट क्षमता (405-लीटर) प्रोवाइड करती है, और आठ-इंच टचस्क्रीन के अलावा पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑटोमैटेड एसी, रियर एसी वेंट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, तीन ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स से लैस है।
2021 मारुति सुजुकी स्विफ्ट (5.73 लाख रु)
फरवरी 2021 में लॉन्च की गई, स्विफ्ट फेसलिफ्ट में एक नए इंजन सहित कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं। कंपनी ने पहले से उपलब्ध 1.2-लीटर इंजन को डुअलजेट वीवीटी पेट्रोल पावरप्लांट से बदल दिया जो कि बलेनो और डिजायर में उपलब्ध है। यह इंजन पिछले मॉडल के 82 बीएचपी और 113 एनएम के मुकाबले 88 बीएचपी और 113 एनएम जनरेट करता है। स्विफ्ट के इस फेसलिफ्ट को क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (केवल एएमटी), ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर और 4.2-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications