
5 Best Penny Stocks of 2022 : 11 रुपये से कम के 5 शेयरों ने 2022 में मल्टीबैगर रिटर्न दिया। ये स्टॉक हैं जेएमडी वेंचर्स लिमिटेड, एडकॉन कैपिटल, इंटिग्रा एस्सेन्टिया लिमिटेड, बीएलएस इन्फोटेक लिमिटेड और जेनिथ स्टील पाइप्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैं। पेनी स्टॉक्स बेहद सस्ते होत हैं और इनकी मार्केट कैपिटल भी बहुत कम होती है। इसीलिए इनमें जोखिम बहुत अधिक होता है। पर इन शेयरों में भारी रिटर्न देने की भी गुंजाइश होती है। आगे जानिए इन पांचों शेयरों का रिटर्न कितना रहा।
जेएमडी वेंचर्स लिमिटेड
जीरो-डेब्ट वाले स्टॉक ने पिछले 1 साल की अवधि में 471.21 फीसदी रिटर्न दिया। 8 मार्च को मार्केट में आने के बाद से इस शेयर ने 416.44 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। ये स्मॉल कैप कंपनी डाइवर्सिफाई सेक्टरों में काम करती है और 2000 में इसकी शुरुआत की गयी थी। कंपनी की मार्केट कैपिटल 32.64 करोड़ रुपये है। स्टॉक का रेट इस समय 11.31 रुपये है।
बीएलएस इन्फोटेक लिमिटेड
ये भी जीरो-डेब्ट वाली कंपनी है। इसके शेयर ने पिछले 1 साल में 362.12 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इसका रिटर्न 771.43 फीसदी रहा है। पिछले 3 वर्षों में, स्टॉक 1420 फीसदी उछला है। स्टॉक का इस समय रेट 3.09 रुपये है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 133.50 करोड़ रुपए है। यह आईटी सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करती है।
इंटिग्रा एस्सेंशिया लिमिटेड
इंटिग्रा एस्सेंशिया लिमिटेड का शेयर इस समय 6.84 रुपये पर है। स्टॉक ने पिछले 1 साल में 371.72 फीसदी रिटर्न दिया है और पिछले 3 साल में 1241 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 310.78 करोड़ रुपये है। यह टेक्सटाइल सेक्टर में काम करती है। पिछले 5 साल में इस शेयर का रिटर्न 651.65 फीसदी रहा है।
एडकॉन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड
एडकॉन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर का रेट इस समय 2.84 रुपये प्रति शेयर है। इसकी मार्केट कैपिटल 20.62 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने 1 साल में 398.25 फीसदी और 31 जुलाई से अब तक 381.36 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह कंपनी की फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में काम करती है। इसके 6 महीनों का रिटर्न ही 300 फीसदी रहा है। एक महीने में यह 129.03 फीसदी उछला है।
जेनिथ स्टील पाइप्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
जेनिथ स्टील पाइप्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर का रेट इस समय 5.58 रुपये प्रति शेयर है। पिछले 1 साल में इस शेयर ने 262.34 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इसने 952.83 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 76.12 करोड़ रुपये है। यह धातु और लौह क्षेत्र में काम करती है।
पेनी स्टॉक के जोखिम
जितना अधिक जोखिम, उतना अधिक रिटर्न। शेयर बाजार में यह एक चीज मानी जाती है। जोखिम भरे पेनी स्टॉक के मामले में अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बहुत होगी। पर ऐसे शेयर कम होते हैं। हो सकता है कि 10 में से 1 पेनी स्टॉक आपको रिवार्ड दे सके। पेनी स्टॉक कंपनियों की कम मार्केट कैपिटल के कारण, किसी भी ट्रेडर के लिए पेनी स्टॉक की कीमत में हेरफेर करना बेहद आसान है। कोई व्यक्ति 1-2 करोड़ की निवेश राशि के साथ बड़ी मात्रा में इन शेयरों को आसानी से खरीद सकता है और शेयर की कीमत में वृद्धि कर सकता है। तीसरे इनमें लिक्विडिटी बहुत कम होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications