
Best Shares of the Week : बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी बेहतर रहा। बीएसई सेंसेक्स 1,500 अंक या 2.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ कर 60,842 पर पहुंच गया और अपनी गिरावट से रिकवरी कर ली, जबकि निफ्टी 50 250 अंक या 1.4 प्रतिशत चढ़कर 17,854 पर पहुंच गया। लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार में बढ़त सीमित रही। इससे पिछले हफ्ते में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। हालांकि फेडरल रिजर्व के थोड़े कम तीखे बयान, अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली, सकारात्मक वैश्विक संकेत और तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो रही, मगर फिर ये पॉजिटिव नोट पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में आधा फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.9 फीसदी की तेजी आई। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में तेजी आई, जबकि एनर्जी, मेटल, तेल और गैस और फार्मा शेयरों में कमजोरी आई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 दिन में 66.4 फीसदी तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
ध्यानी टाइल : 66.43 फीसदी
ध्यानी टाइल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 18.09 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 66.43 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 71.50 रु से 119 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 13.33 फीसदी की उछाल के साथ 119 रु पर बंद हुआ। 66.43 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.66 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
तन्वी फूड्स : 47.20 फीसदी
तन्वी फूड्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 80.50 रु से 118.50 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 47.20 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 63.97 करोड़ रु है। 5 दिन में 47.20 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6.52 फीसदी की उछाल के साथ 119.20 रु पर बंद हुआ।
मनकसिया लिमिटेड : 44.89 फीसदी
मनकसिया लिमिटेड भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 44.89 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 92 रु से 133.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 44.89 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 883.40 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 134.80 रु पर बंद हुआ।
गोयल एसोसिएट्स : 33.33 फीसदी
गोयल एसोसिएट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 1.47 रु से 1.96 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 33.33 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.68 फीसदी की कमजोरी के साथ 1.96 रु पर बंद हुआ।

लाइकिस : 28.92 फीसदी
लाइकिस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 45.65 रु से 58.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 28.92 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 114.02 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 58.85 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications