पैसों की जरूरत पड़ती है तो अकसर लोगों को पर्सनल लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि बैंकों द्वारा कम समय में लोन देना है लेकिन आपको पर्सनल लोन पर काफी ऊंचा ब्याज चुकाना पड़ता है।
नई दिल्ली: पैसों की जरूरत पड़ती है तो अकसर लोगों को पर्सनल लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि बैंकों द्वारा कम समय में लोन देना है लेकिन आपको पर्सनल लोन पर काफी ऊंचा ब्याज चुकाना पड़ता है। इसके अलावा आप ये भी कर सकते है कि होम लोन लिया है तो आप टॉप-अप ले सकते हैं। सस्ते में घर खरीदने का जबरदस्त मौका, SBI दे रहा शानदार ऑफर और छूट

टॉप-अप लेने से पहले कुछ शर्तों को पूरा करना जरुरी
लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके लिए कुछ शर्त है जिसको आपको पूरा करना जरूरी है। अगर आप होम लोन पर टॉप लेने का सोच रहे हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आपने पिछले 12 मासिक किस्त (ईएमआई) का समय पर भुगतान किया है। बैंक द्वारा टॉप लोन की राशि चुकाई गई ईएमआई पर निर्भर करती है। ऐसे समझे 12 महीने किस्त के बाद बैंक आपको होम लोन का 10% रकम टॉप-अप में दे सकते हैं। वहीं, 24 ईएमआई के बाद 20 % राशि टॉप-अप लोन में दे सकते हैं।
इन बातों का रखें खासकर ध्यान
होम लोन पर टॉप-अप लेने का प्रॉसेस बिल्कुल होम लोन लेना जैसा है। आपको प्रॉपर्टी के दस्तावेज, पता, पहचान पत्र और आय का प्रमाण जमा करना होगा।
टॉप-अप लोन की अवधि बैंक के अनुसार अलग-अलग होती है। भारतीय स्टेट बैंक 30 साल के लिए होम लोन पर टॉप-अप लोन देता है। वहीं, इंडियन बैंक 10 साल के लिए टॉप-अप देता है। बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कुछ बैंक कर्ज लेने वाले की उम्र के आधार पर ऋण राशि तय करते हैं।
टॉप-अप लोन पर आपको होम लोन के मुकाबले थोड़ा अधिक ब्याज चुकाना होगा। ब्याज दर की गणना उधार लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए एक्सिस बैंक में टॉप-अप लोन पर ब्याज दर 8.65 फीसदी से शुरू होता है। वहीं, एसबीआई में यह 7.50% से 9.80 फीसदी तक है।
टॉप-अप लोन के तहत लोन की अधिकतम सीमा भी तय है। उदाहरण के लिए एक्सिस बैंक में टॉप-लोन की अधिकतम सीमा 50 लाख रुपये और इंडियन बैंक में 60 लाख रुपये हैं। हालांकि, एसबीआई में कोई सीमा तय नहीं है।
अगर, आप अपने घर के मरम्मत या नवीनीकरण के लिए टॉप-अप लोन ले रहे हैं तो आपको इस पर कर छूट भी मिलेगी।
टॉप अप लोन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
- पहचान से जुड़ा दस्तावेजः आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- पते की जुड़ा पहचान पत्रः रेंट एग्रीमेंट, आधार कार्ड, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल्स इत्यादि
- वेतनभोगियों के लिए सैलरी स्लिप (तीन से छह माह)
- तीन से छह माह का बैंक स्टेटमेंट
- इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो
टॉप-अप लोन के फायदे
अगर आप होम लोन टॉप-अप लेने का सोच रहे है तो आपको इसके बारे में भी पता होना चाहिए की इसमें फायदा क्या मिलेगा आपको।
- टॉप-अप लोन की ब्याज दर पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम
- टॉप-अप लोन से मिले पैसों के इस्तेमाल पर कोई पाबंदी नहीं
- इस लोन के लिए कोई अतिरिक्त चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं
- लोन की प्रक्रिया काफी तेज और लोन भुगतान की अवधि काफी लंबी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications