Upcoming SME IPOs: दलाल स्ट्रीट एक और व्यस्त सप्ताह के लिए तैयारी कर रहा है। ऐसा इस लिए है, क्योंकि इस सप्ताह मार्केट 6 स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइस के आईपीओ आएंगे। आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की प्रक्रिया के तहत किसी प्राइवेट कॉरपोरेशन के शेयर को पब्लिक में एक नए स्टॉक इश्यू की तरह लाया जाता है। गौरतलब है कि इस बार दलाल स्ट्रीट में 6 स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के आईपीओ आ रहे हैं। इसमें एमिक फोर्जिंग, ग्राफिसैड्स, स्वास्तिक प्लस कौन, मैरीनेत्रंस इंडिया, नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजी और दीपक केमटेक्स शामिल हैं।

हालांकि, इनमें से स्वास्तिक प्लास्कॉन पहले ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और इस सप्ताह बंद भी हो जाएगा। एमिक फोर्जिंग की 31.73 करोड़ रुपये की इनिशीयल पब्लिक ऑफरिंग सब्सक्रिप्शन बुधवार को खुल रहा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको बताते चलें की 29 नवंबर यानी बुधवार को एमिक फोर्जिंग की 31.73 करोड़ रुपये की इनिशीयल पब्लिक ऑफरिंग सब्सक्रिप्शन खुल रहा है। यह 1 दिसंबर 2023 को बंद कर दिया जाएगा। इसमें निवेशकों को कम से कम 1000 शेयर्स खरीदने पड़ेंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 121 रुपए से लेकर 126 रुपए तक का है। इस आईपीओ इश्यू को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी लिस्ट किया जाएगा।
वहीं ग्राफीसैड्स की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का सब्सक्रिप्शन गुरुवार यानी 30 नवंबर को खुलने वाला है। इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 5 नवंबर 2023 को बंद होगा। गौरतलब है कि यह कंपनी करीब 50.72 करोड़ रुपए की अमाउंट वाला आईपीओ मार्केट में ला रही है। इन्वेस्टर्स इसके मिनिमम 1,200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसकी इश्यू प्राइस 111 रुपए रखी गई है। इस इश्यू के बाद प्रमोटर्स के हिस्सेदारी 73.66 प्रतिशत की होगी। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक इसे एनएससी और बीएसई पर भी लिस्ट किया जाना है।
दीपक केमटेक्स 20.76 करोड़ रुपए की इनिशियली पब्लिक ऑफरिंग दे रहा है। इसके आईपीओ के सब्सक्रिप्शन बुधवार यानी 29 नवंबर 2023 को शुरू हो रहे हैं, जिन्हें 1 दिसंबर 2023 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस एसएमई के आईपीओ की प्राइस बैंड रेंज 76 से लेकर 80 रुपए तक की है। इन्वेस्टर्स को इसके मिनिमम 1600 शेयर्स की बोली लगानी होगी। इसे भी भारत के टॉप स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में लिस्ट किया जाना है।
बात करें स्वास्तिक प्लास्कॉन की तो यह 40.76 करोड़ रुपए की कीमत वाला आईपीओ लॉन्च करने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन इसी शुक्रवार यानी 24 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो बुधवार यानी 29 नवंबर 2023 को बंद हो जाएगा। स्वास्तिक प्लास्कॉन के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का प्राइस बैंड 80 से लेकर 86 रुपए तक का है। निवेशक न्यूनतम 1,600 शेयरों के लिए और उसके मल्टीपल्स में बोली लगा सकते हैं। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा।
मैरिनेत्रांस इंडिया अपनी 10.92 करोड़ रुपए की कीमत वाला आईपीओ लेकर आ रही है। जिसका सब्सक्रिप्शन 30 नवंबर 2023 यानी गुरुवार को खुलना है। जो 5 दिसंबर 2023 को बंद होगा। इसकी प्राइस 26 रुपये रखी गई है और इन्वेस्टर इसके मिनिमम 4000 शेयर्स की बोली लगा सकते हैं।
वहीं बात करें नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजी की तो यह 8.65 करोड़ रुपए की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर आ रही है। इसके आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 2023 नवंबर 2023 को शुरू होगा जो 4 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इसमें इन्वेस्टर्स कम से कम 8000 मिनिमम शेयर की बोली लगा सकते हैं। नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजी आईपीओ की प्राइस बैंड को 16 से 18 रुपए की रेंज में सेट किया गया है। इश्यू के बाद इसकी प्रमोटर होल्डिंग 33.28 प्रतिशत की रह जाएगी। इसे भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Retirement Planning: बनाना है मोटा फंड, इन 3 स्कीम्स में करें निवेश
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications