नयी दिल्ली। ओप्पो ने भारत में अपना Oppo F15 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह नया स्मार्टफोन इसकी 'F' सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने नयी दिल्ली में आज एक कार्यक्रम में Oppo F15 लॉन्च किया, जिसकी बिक्री 24 जनवरी से शुरू की जायेगी। Oppo F15 में 48 मेगापिक्सेल का क्वैड लेंस कैमरा और वीओओसी 3.0 फ्लैश चार्ज के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। Oppo F15 की कीमत 19,990 रुपये है। मगर एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर आपको लॉन्च ऑफर के रूप में 10 फीसदी कैशबैक के अलावा एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस मिलेगी। आप इस फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आप प्री-ऑर्डर भी कर सकते हैं। ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया है।

दमदार हैं Oppo F15 के फीचर्स
स्मार्टफोन लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। फोन को डीसी स्क्रीन डिमिंग 2.0 तकनीक के आई प्रोटेक्शन के साथ तैयार किया गया है ताकि आपकी आँखों को फोन के इस्तेमाल से कोई नुकसान न हो। डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ15 टॉप पर ColorOS 6.1.2 के साथ एंड्रॉइड 9 पाई पर चलता है। इसमें 20:9 आसपेक्ट रेश्यो के साथ 6.4-इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रेज्योल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल का है। स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है, जिससे आप इसे केवल 0.32 सेकंड में अनलॉक कर सकते हैं।
MediaTek Helio P70 है प्रोसेसर
ओप्पो एफ15 में MediaTek Helio P70 प्रोसेसर और क्वॉडकोर यानी 4 कैमरा सेट अप है। 48 मेगापिक्सेल के अलावा दूसरा 8 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल कैमरे के अलावा फोन में 2-2 मेगापिक्सेल के दो कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो एफ15 में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v4.2, GPS / A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, पेडोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - 8000 रुपये से कम के बेस्ट 8 स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications