नयी दिल्ली। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो मोदी सरकार आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आयी है। सरकार आपको करोड़पति बनने का गोल्डन चांस दे रही हैं। आप एक प्रतियोगिता में जीत कर 2 करोड़ रुपये का इनाम पा सकते हैं। भारतीय बाजार के लिए नये साइबर सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स को विकसित करने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नैसकॉम से जुड़ी डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) ने 'साइबर सिक्योरिटी ग्रैंड चैलेंज' की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता में स्टार्ट-अप हिस्सा ले पायेंगे और जीतने वाली टीम को 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा। इस कार्यक्रम के जरिये भारत सरकार ने 3.2 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं जो साइबर स्पेस में इनोवेटिव स्टार्टअप को दिये जायेंगे।

14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन
इस प्रतियोगिता के तहत रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी से शुरू हो चुके हैं, जो 14 फरवरी तक चलेंगे। वहीं इनकॉर्पोरेटेड/रजिस्टर्ड स्टार्टअप की जानकारी के साथ आइडिया नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। बता दें कि इस ग्रैंड चैलेंज में में हिस्सा लेने के लिए आपके स्टार्टअप को DPIIT के नियमों का पालन करना जरूरी है। इन नियमों के तहत ही किसी एंटिटी को स्टार्टअप का दर्जा दिया जा सकता है।
क्या हैं स्टार्टअप के लिए नियम
- स्टार्टअप का कुल टर्नओवर किसी भी वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा न हो
- देश में शुरू हुई एंटिटी रजिस्ट्रेशन/इनकॉर्पोरेशन की डेट से 10 साल तक के लिए स्टार्टअप माना जायेगा
- आपकी एंटिटी इनोवेशन, डेवलपमेंट या प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा हो
- रोजगार या संपत्ति बढ़ाने की शानदार कैपिसिटी वाले बिजनेस मॉडल को भी शामिल किया जा सकता है
- ध्यान रहे कि किसी वर्तमान के बिजनेस के नये रूप को स्टार्टअप नहीं माना जायेगा
- लोगों का ग्रुप यदि हिस्सा लेना चाहे तो 14 फरवरी तक एंटिटी को रजिस्टर करवाया जा सकता है और फिर इसकी कॉपी जमा करनी होगी
क्या है पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और आइडिया की जानकारी देना
- फिर ज्यूरी मूल्यांकन करेगी और टीमों की छंटनी यानी शॉर्टलिस्टिंग होगी
- मेंटोरशिप वर्कशॉप्स
- फिर चुनी गयी टीमों के द्वारा एमवीपी डेवलपमेंट
- फिर से ज्यूरी मूल्यांकन करके शॉर्टलिस्टिंग करेगी
- आखिर में अंतिम प्रॉडक्ट डेवलपमेंट
- अवॉर्ड सेरेमनी
यह भी पढ़ें - 74 लाख की कार और 7 करोड़ रुपये जीतने का मौका, जाने ऑफर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications