Aadhaar Card Update Deadline: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल या उससे ज्यादा पुराना है और आपने अब तक उसमें कोई अपडेट नहीं कराया है, तो आप इसे फ्री में सिर्फ कुछ दिनों के अंदर ही अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने यह सुविधा myAadhaar पोर्टल पर दी है, जहां आप ऑनलाइन जाकर पहचान प्रमाण (PoI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) जैसे डॉक्यूमेंस्ट बिना कोई फीस के दिए अपडेट कर सकते हैं।

इस दिन तक करें फ्री में आधार को अपडेट
14 जून 2025 के बाद आधार अपडेट के लिए आपको फीस देनी होगी लेकिन 14 जून से पहले आधार अपडेट कराने पर आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा। हालांकि, आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा सिर्फ myAadhaar वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। अगर आप ये अपडेट किसी आधार सेंटर पर जाकर करवाते हैं, तो आपको इसके लिए ₹50 फीस देनी होगी।
UIDAI की ओर से आधार कार्ड होल्डर्स को ये जानकारी दी गई है कि वे आधार बनवाने के 10 साल बाद वाला एड्रेस प्रूफ और आईडी (ID और Address Proof) जरूर अपडेट करें, ताकि रिकॉर्ड सही और अप-टू-डेट बना रहे।
आप अपने आधार कार्ड में घर का पता, मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारियों को ऑनलाइन (myAadhaar पोर्टल) के जरिए अपडेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने फोटो, बायोमेट्रिक डिटेल्स (जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन) को अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निकटतम आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) पर जाना होगा। इसमें बायोमेट्रिक अपडेट के लिए चार्ज का भुगतान देना पड़ सकता है। यह अपडेट केवल ऑफलाइन मोड में ही संभव है, यानी केंद्र पर जाकर ही किया जा सकता है।
ऐसे करें आधार को ऑनलाइन अपडेट
फ्री में आधार अपडेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (ऑनलाइन)
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में जाएं और वेबसाइट खोलें-
https://myaadhaar.uidai.gov.in
"Login" पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
फिर "Send OTP" पर क्लिक करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद "Document Update" ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपनी नई जानकारी से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें (जैसे पहचान या पते का प्रमाण)। इसमें फोटो का फॉर्मेट JPEG, PNG, या PDF होना चाहिए। साथ ही साइज 2MB से कम होना चाहिए।
अपलोड की गई जानकारी को रिव्यू करें और फिर "Submit" बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करने के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट आधार कार्ड का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications