Aadhaar Pan Data Leak news: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि कुछ वेबसाइट लोगों की आधार और पैन कार्ड की डिटेल लीक कर रही थी. ये वेबसाइट्स लोगों की कई निजी जानकारी तीसरी पार्टी को बेच रही थी. इन निजी जानकारी में पैन कार्ड और आधार कार्ड नंबर शामिल थे. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को (ministry of electronics and information technology) भी कहा जाता है. सूचना मंत्रालय ने बताया कि हमारे आसपास कुछ ऐसी वेबसाइट मौजदू थी, जो लोगों की गई निजी जानकारी तीसरी पार्टी को बेच रही थी.
कैसे लगा इन वेबसाइट का पता?
वेबसाइट द्वारा की जा रही इस चोरी का पता इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने लगाया था. कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को वेबसाइट पर सुरक्षा खामियां दिखी थी. जिसके बाद टीम ने इन वेबसाइट्स की जांच की. सरकार ने जैसे ही पाया कि ये वेबसाइट लोगों की निजी जानकारी चोरी कर रही है. तभी सरकार ने इन वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था.
ये कंपनी भी थी शामिल
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साइबर सुरक्षा रिसर्च एक कंपनी का नाम सामने लाई है, जिसने अपने ग्राहकों की निजी जानकारी बेची है. इस कंपनी का नाम स्टार हेल्थ इंश्योरेंस है. स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने 3.1 करोड़ ग्राहकों की निजी डिटेल बेची है.
पुलिस में की गई शिकायत
आधार कार्ड को नियंत्रण करने वाली सरकारी संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड की जानकारी लीक होने को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है. यूआईडीएआई ने अपनी ये शिकायत आधार एक्ट 2016 के तहत अपनी शिकायत दर्ज की है.
इस एक्ट को आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम 2016 भी कहा जाता है.
आधार और पैन कार्ड की कहां-कहां होती है जरूरत?
अगर आप कोई भी सरकारी या फिर कागजी काम करने जाएं, तो पैन और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है. आपका आधार कार्ड बैंक और कई चीजों से लिंक होता है. ऐसे में अगर आपका आधार नंबर किसी दूसरी पार्टी के पास होता है, तो वे उसका कई तरह से गलत इस्तेमाल कर सकता है.
किसी भी सरकारी काम में आधार और पैन कार्ड मांगा ही जाता है. फिर चाहे आपको बैंक खुलाना हो या फिर पासपोर्ट बनाना हो. सभी काम के लिए ये दो डॉक्यूमेंट होना जरूरी है. इसके अलावा आज स्कूल में भी एडमिशन के समय माता-पिता के साथ बच्चे का आधार कार्ड मांगा जा रहा है.
वहीं अगर आप किसी प्राइवेट नौकरी में काम करने जाते हैं, तो आपसे आधार और पैन कार्ड मांगा जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications