नयी दिल्ली। अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या अपने पुराने राशन कार्ड में कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको यह जरूर मालूम होना चाहिए कि अब इनकम के आधार पर ही राशन कार्ड उपलब्ध होगा। विभिन्न राज्य सरकारों ने दो तरह के राशन कार्ड पेश कर रखे हैं। इनमें एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) शामिल हैं। राशन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको सब्सिडी पर काफी सस्ता अनाज मिलता है। वहीं हमारे देश में राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से भी एक है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ जाती है। अक्सर राशन कार्ड बनवाते समय यह सवाल लोगों के सामने आता है कि कौन से राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जाए। अगर आप राशन कार्ड अप्लाई करने जा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको कौन से राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए।
दो तरह के होते हैं राशन कार्ड
राज्य सरकारों की तरफ से जो 2 राशन लोगों के लिए उपलब्ध किए जाते हैं उनमें बीपीएल होता है गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए, जबकि एपीएल होता है गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोगों के लिए। अब आप किस श्रेणी में आते हैं ये आपकी इनकम से तय होगा। ध्यान रहे कि आपको उसी राशन कार्ड के लिए फॉर्म भरना है जिस कैटेगरी में आप आते हैं नहीं तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। यदि आप गरीबी रेखा से ऊपर हैं तो एपीएल वाले राशन कार्ड के लिए आवेदन करें और अगर आप गरीबी रेखा से नीचे हैं तो आपको बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए। इसका साफ मतलब है कि आपको कौन सा राशन कार्ड मिलेगा यह पूरी तरह से आपकी इनकम पर निर्भर है। वैसे बीपीएल राशन पर थोड़े ज्यादा फायदा मिलते हैं।
क्या मिलेंगे राशन कार्ड पर आपको लाभ :
- राज्य की सरकारी दुकानों से कम दामों पर अनाज मिलेगा
- वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करते समय राशन कार्ड की फोटोकॉपी एडरेस प्रूफ के तौर पर काम करेगी
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए राशन कार्ड को आईडी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है
- राशन कार्ड को टेलीफोन कनेक्शन या सिम कार्ड लेने के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है
- घरेलू प्रमाण पत्र बनवाने में आएगा काम
- पैन कार्ड और नए एलपीडी गैस कनेक्शन के लिए एडरेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड काम आएगा
नए राशन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन
नए राशन कार्ड के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग वेब पोर्टल पर जाना होगा। सभी राज्यों के अपने-अपने पोर्टल हैं। यहां से आप राशन कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड के लिए पहचान के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की जरूरत होगी। फॉर्म को भर कर आपको नजदीकी राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस में जमा कराना होगा। ग्रामीण इलाकों में ये फॉर्म तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है। बस इतना करने से आपका राशन कार्ड के लिए आवेदन हो जाएगा।
कहां मिलेगी अधिक जानकारी
यहाँ राशन कार्ड से संबंधित बुनियादी जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आपको अपने राज्य के पोर्टल पर जाना होगा। वहां आपको अन्य जरूरी जानकारी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications