नई दिल्ली, फरवरी 8। अदाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर का आईपीओ आज लिस्ट हुआ। लोगों को अंदाजा था कि यह आईपीओ अच्छी कमाई कराएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस आईपीओ की आज पहले तो खराब लिस्टिंग हुई, लेकिन बाद में यह ऊपर करोबार करने लगा है। आइये जानते हैं इस आईपीओ के बारे में।
पहले जानिए अदाणी विल्मर का लिस्टिंग प्राइस
अदाणी विल्मर का आईपीओ आज कुछ डिस्काउंट के साथ हुआ। कंपनी ने अपना शेयर आईपीओ में 230 रुपये के रेट पर एलाट किया था। लेकिन इसी आज बीएसई पर 221 रुपये के रेट पर लिस्टिंग हुई। यह अदाणी ग्रुप की 7वीं लिस्ट होने वाली कंपनी है। वहीं अदाणी विल्मर का शेयर आज एनएसई पर 227 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। अब जानिए लिस्टिंग के बाद किस रेट पर ट्रेड कर रहा है यह शेयर।
बाद में अदाणी विल्मर के शेयर में आई तेजी
लिस्ट कम रेट पर होने के बाद अदाणी विल्मर के शेयर में तेजी आई है। यह शेयर दोपहर में 12 बजे के करीब एनएसई पर करीब 253.40 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार इस शेयर में करीब 23.65 रुपय (10.28 फीसदी) की तेजी है। इस शेयर ने आज एनएसई पर 227.00 रुपये का न्यूनतम स्तर और 254.90 रुपये का उच्चतम स्तर भी बनाया है। वहीं यह शेयर बीएसई में 12 बजे के करीब 253.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर में इस वक्त 23.25 रुपये (10.11 फीसदी) की तेजी है। इस शेयर ने आज बीएइर्स पर 221.00 रुपये का न्यूनतम स्तर और 254.80 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है।
जानिए इस आईपीओ के बारे में
अदाणी विल्मर के आईपीओ को निवेशकों ने बेहतर रिस्पांस दिया था। यह आईपीओ करीब 17.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (क्यूआईपी) के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व था और यह हिस्सा कुल मिलाकर 5.73 गुना भरा था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 फीसदी रिजर्व था और यह हिस्सा करीब 56.30 गुना भरा था। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व था, और यह 3.92 गुना भरा था। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 0.51 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 33.33 गुना भरा था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 218 रुपये से लेकर 230 रुपये था।
More From GoodReturns

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications