नई दिल्ली, अक्टूबर 11। बीते दिनों कई अच्छे आईपीओ बाजार में लिस्ट हुए थे। इनमे निवेशकों का पैसा दोगुना तक हो गया था। लेकिन आज लिस्ट हुए आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी के शेयर ने लोगों को निराश किया है। बीएसई पर इस आईपीओ की लिस्टिंग 712 रुपये के स्तर पर हुई है। वहीं एनएसई पर इस आईपीओ की लिस्टिंग 715 रुपये पर हुई है। वहीं कंपनी ने निवेशकों को यह शेयर आईपीओ के दौरान 712 रुपये पर ऐलाट किए थे। इस प्रकार से इस आईपीओ में निवेश करने वालों को कोई फायदा नहीं हुआ है। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को निवेश के लिए खुला था, और 1 अक्टूबर 2021 को बंद हुआ था।
आईपीओ में जारी नहीं हुए थे नए शेयर
इस आईपीओ के दौरान नए शेयर जारी नहीं किए गए थे। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत ही शेयर बेचे गए थे। इसका मतलब है कि आईपीओ में सिर्फ वहीं शेयर बेचे गए थे, जिनको लिस्टिंग के पहले के निवेशकों के पास थे। इस आईपीओ में आदित्य बिड़ला कैपिटल ने 28.51 लाख शेयर और सन लाइफ एएमसी ने अपने 3.6 करोड़ इक्विटी शेयर्स बेचे थे।

5 गुना से ज्यादा हुआ था सब्सक्राइब
आदित्य बिड़ला सनलाइफ एमएमसी ने अपने इस आईपीओ से 2,768 करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य तय किया था। यह आईपीओ 5.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 10.36 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का पोर्शन 4.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 3.24 गुना भरा था।
ये है एबीएसएल के बारे में पूरी जानकारी
आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ एमएमसी का यह संयुक्त् वेंचर देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी है। इसके अलावा यह देश की चौथी सबसे बड़ी एमएमसी भी है। इस कंपनी का मुनाफा पिछले 3 साल से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का मुनाफा 494.40 करोड़ रुपये का रहा था। यह 2020-21 में बढ़कर 526.28 करोड़ रुपये हो गया तो 2020-21 में यह 1205.84 करोड़ रुपये रह गया।
चौथी बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी
एबीएसएल देश की चौथी म्यूचुअल फंड आसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो शेयर बाजार में लिस्ट हुई है। इससे पहले एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पोन म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड कंपनिया लिस्ट हो चुकी हैं।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications