नयी दिल्ली। भारत में महंगी लकड़ी की बात आते ही चंदन का जिक्र होता है। मगर चंदन दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी नहीं है। दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी की कीमत सोने से भी अधिक है। जो चीजें जितनी मुश्किल से मिलती हैं उनकी कीमत भी उतनी ही अधिक होती है। कुछ ऐसा ही दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के मामले में भी है। यहां हम जानेंगे इस खास लकड़ी के बारे में। साथ ही हम आपको बताएंगे कि आखिर ये लकड़ी इतनी महंगी क्यों हैं।
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी
दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी का नाम है अफ्रीकी ब्लैकवुड। ये लकड़ी और इसका पेड़ आपको भारत में देखने को नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि अफ्रीकी ब्लैकवुड दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी तो है ही। साथ में ये पृथ्वी पर मौजूद सबसे महंगी चीजों में से भी एक है। इसी विशेषता से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अफ्रीकी ब्लैकवुड की कीमत कितनी होगी।
छोटा होता है पेड़
अफ्रीकी ब्लैकवुड का पेड़ बहुत बड़ा नही होता। ये 4 से 15 मीटर तक की लंबाई का होता है। भूरे रंग की छाल वाले ये पेड़ अफ्रीका में मिलता है। अफ्रीकी ब्लैकवुड के नाम में ही अफ्रीका है, इसलिए इसका ये नाम पड़ा है। अफ्रीका में सेनेगल पूर्व से इरिट्रिया तक अफ्रीका के सूखे क्षेत्रों में अफ्रीकी ब्लैकवुड मिलता है। बता दें कि ये बहुत दुर्लभ पेड़ है, जो इसकी भारी कीमत की वजह है।
7 लाख रु से अधिक है एक किलो का दाम
अफ्रीकी ब्लैकवुड के रेट की बात करें तो ये सोने से कई गुना महंगी है। इसके एक किलो की कीमत 8,000 पाउंड प्रति किलो है, जो करीब 7 लाख रु से अधिक होते हैं। भारत में इतने रु में खूब सारा सोना या कोई अन्य कीमती चीज, जैसे कि कार, खरीदी जा सकती है। इस समय सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47860 रु के करीब है। इस लिहाज से सोना 4,78,600 रु किलो हुआ। बात करें अफ्रीकी ब्लैकवुड के दुर्लभ होने की तो इसके पेड़ को 60 साल लंबा समय लगता है। यही वजह है इसके दुर्लभ होने की। दूसरी चीज कि तस्कर इसके पेड़ों को नहीं छोड़ते। इसीलिए ये पेड़ अब मिलना मुश्किल होता जा रहा है।
किन देशों में है अधिक तस्करी
जिन देशों में अफ्रीकी ब्लैकवुड की सबसे अधिक तस्करी होती है, उनमें केन्या और तंजानिया शामिल हैं। गौरतलब है कि इस लकड़ी को कुछ खास चीजों को बनाने में उपयोग में लाया जाता है। फर्नीचर के अलावा इससे शहनाई और बांसुरी सहित गिटार बनाये जाते हैं। अफ्रीका में आम आदमी इस लकड़ी का फर्नीचर नहीं खरीद सकता। इसकी वजह अधिक दाम ही है।
और भी हैं अफ्रीकी ब्लैकवुड के नाम
अफ्रीकी ब्लैकवुड को और भी कई नामों से जाना जाता है। इनमें बाबानूस और ग्रिनाडिला जैसे नाम शामिल हैं। अफ्रीकी ब्लैकवुड को बचाने के लिए कई संगठन कोशिश कर रहे हैं। केन्या में तो इस पेड़ पर गंभीर खतरा आ गया है। वहीं तंजानिया और मोजाम्बिक में ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications