नई दिल्ली, मार्च 5। अमूल और पराग के बाद मदर डेयरी ने भी झटका दे दिया है। अमूल और पराग के बाद मदर डेयरी भी दूध के दाम बढ़ाने जा रही है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रविवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने खरीद लागत में वृद्धि के कारण यह फैसला लिया है। अमूल और पराग मिल्क फूड्स ने भी कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके कुछ कुछ दिनों बाद अब मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की। आगे जानिए मदर डेयरी के दूध की नयी कीमतें।
फुल क्रीम 59 रु प्रति लीटर
बढ़ती खरीद कीमतों (किसानों को भुगतान की जाने वाली राशि), ईंधन की लागत और पैकेजिंग सामग्री की लागत के मद्देनजर मदर डेयरी 6 मार्च, 2022 से दिल्ली एनसीआर में अपने लिक्विड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर है। फुल क्रीम दूध की कीमत रविवार से 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जो शनिवार को 57 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए बाकी दूध की कीमतें
मदर डेयरी के टोंड दूध की कीमत बढ़ कर 49 रु हो जाएगी, जबकि डबल टोंड दूध की कीमत 43 रु प्रति लीटर हो जाएगी। इसी तरह गाय के दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा कर 51 रुपये प्रति लीटर कर दी जाएगी। ग्राहकों को थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) 44 रु प्रति लीटर से बढ़ कर 46 रु प्रति लीटर के रेट पर मिलेगा। मदर डेयरी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
देश भर में 100 शहरों में मौजूद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताए गए चुनिंदा क्षेत्रों के बाहर के बाजारों में चरणबद्ध तरीके से रेट में बदलाव किया जाएगा। मदर डेयरी मिल्क देश भर के 100 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। मदर डेयरी ने कहा है कि कंपनी विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि झेल रही है जो कई गुना बढ़ गई है। जुलाई 2021 के बाद से अकेले खरीद मूल्य (किसानों को भुगतान की जाने वाली राशि) में लगभग 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अन्य लागतें भी बढ़ गई हैं।
4 फीसदी की बढ़ोतरी
फार्म कीमतों में वृद्धि केवल आंशिक रूप से उपभोक्ताओं को ट्रांसफर की जा रही है। ये केवल 4 प्रतिशत होती है, जो कि फार्म कीमतों और ओवरऑल खाद्य मुद्रास्फीति में देखी गई वृद्धि से कम है। मदर डेयरी ने कहा कि वह दूध से होने वाली बिक्री का लगभग 75-80 प्रतिशत दूध की खरीद में खर्च करती है।
अमूल दूध महंगा
मदर डेयरी के अनुसार इसने एक जिम्मेदार संगठन के रूप में दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने की दिशा में लगातार काम किया है, जिससे डेयरी की स्थिरता और गुणवत्ता वाले दूध की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। बता दें कि गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ), जो दूध और दूध उत्पादों का विपणन अमूल ब्रांड करती है, ने 1 मार्च से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications