नई दिल्ली, मार्च 9। मारुति और हुंडई के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च महीने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक छूट का ऐलान किया है। पूरे मार्च के दौरान महिंद्रा चुनिंदा मॉडलों पर छूट दे रही है। इनमें अधिकतर छूट 3.02 लाख रुपये तक है। यदि आप महिंद्रा की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है। आपको बता दें कि इस महीने जिन कारों पर छूट मिल रही है, उनमें एक्सयूवी 100, एक्सयूवी 300, स्कॉर्पियो, बोलेरो, बोलेरो नियो, मराजो और अल्टुरस जी4 शामिल है। आगे जानिए इनमें से किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300 और महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सी
पहले बात करते हैं एक्सयूवी 300 की। इस कार पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही 10,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज़ दी जा रही हैं। कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है। वहीं 4000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। यानी इस कार पर आप कुल 69,000 रुपये का फायदा ले सकते हैं। वहीं महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर 38,055 रुपये तक की नकद छूट के अलावा 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप कुल 61,055 रुपये की छूट ले सकते हैं।
स्कॉर्पियो और बोलेरो
महिंद्रा स्कॉर्पियो एक दमदार कार है। इस कार पर 34,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मगर इस कार पर मार्च महीने में कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज मिल जाएगी। वहीं महिंद्रा की बोलेरो पर कुल 24,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं, जिसमें 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। साथ ही 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। मगर कैश डिस्काउंट इस कार पर भी नहीं दिया जा रहा। आपको 6,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज भी दी जाएगी।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो एक एसयूवी है। इस कार पर 24,000 रुपये के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। आपको इस कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है। बता दें कि बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 11.33 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कार पर 5200 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट दिया जा रहा है। महिंद्रा बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 12.80 लाख रुपये है। वहीं इस कार की अधिकतम कीमत 15 लाख रुपये है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4
महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर सबसे अधिक 3.02 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कार पर 2.2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। आपको 20,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी दी जाएगी। साथ ही 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इतना ही नहीं कार पर 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस कार पर 28.34- 31.84 लाख रुपये तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications