कार खरीदने का मन है तो जल्द ही खरीद लें। क्योंकि अब देश की ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां जनवरी 2020 से कार की कीमतें बढ़ा रही है। जल्द ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा मोटर्स और मर्सेडीज़ भी कीमते
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन है तो जल्द ही खरीद लें। क्योंकि अब देश की ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां जनवरी 2020 से कार की कीमतें बढ़ा रही है। जल्द ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा मोटर्स और मर्सेडीज़ भी कीमते बढाने जा रही है। बीते कल मारुति सुजुकी ने सबसे पहले अपने सभी मॉडल की कीमत जनवरी से बढ़ाने का ऐलान किया। मारुति सुजुकी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी इसका भार ग्राहकों पर डालेगी। जनवरी 2020 से गाड़ियों के सभी मॉडल्स के दाम बढ़ जाएंगे। इसके बाद अब महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा मोटर्स और मर्सेडीज़ भी जनवरी से कीमतें बढ़ा सकती है। सुजुकी की तरह ही सभी ऑटो कंपनियों ने इसका खुलासा नहीं किया है कि कौन से मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। लेकिन सभी कीमत बढ़ाने की वजह इनपुट लागत में बढ़े खर्च बता रही हैं। मारुति बढ़ाने जा रही कारों के दाम, सस्ते में खरीदने का अंतिम मौका ये भी पढ़ें

इन कंपनियों की नही बढ़ेगी कीमत
फिलहाल हुंडई मोटर्स और होंडा कार्स ने जनवरी से वहनों की कीमत नही बढ़ाने का ऐलान किया है। टोयोटा किर्लोस्कर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एन राजा ने कहा कि कंपनी इनपुट कॉस्ट बढ़ने की डिटेल पर काम कर रही है और जल्द इस मामले में कोई फैसला किया जाएगा। ICICI अलर्ट: 15 दिसंबर से बदल जाएंगे कैश ट्रांजेक्शन के नियम, आप भी जान लें ये भी पढ़ें
इनपुट कॉस्ट में इजाफे की वजह से बढ़ रही कीमते
ऑटो कंपनियों की तरफ से इनपुट कॉस्ट में इजाफे की वजह से कीमते बढ़ाई जा रही हैं। वही दूसरी तरफ से 1 अप्रैल से देश में केवल बीएस6 वाहन चलने है। ऐसे में ऑटो कम्पनियां सभी मॉडल को बीएस6 में अपग्रेड कर रही हैं। जिससे सभी मॉडल के दाम में 10 से 50 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो रही है, जो जनवरी में वाहन की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी से अलग होगी।
ऑटो कंपनियों की नवंबर की बिक्री में गिरावट
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की घरेलू बिक्री नवंबर महीने में 50.33 प्रतिशत गिरकर 6,459 यूनिट रही। पिछले साल हुंडई ने नवंबर में घरेलू बाजार में 13,006 वाहनों की बिक्री की थी। बात करें महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री नवंबर में 9 प्रतिशत गिरकर 41,235 यूनिट रही। पिछले माह इसी दौरान 45,101 यूनिट की बिक्री हुई थी। दूसरी ओर मारुति सुजुकी की नवंबर माह की बिक्री 1.9 प्रतिशत गिरकर 1,50,630 यूनिट हो गयी, जो पिछले साल नवंबर में 1,53,539 यूनिट थी। वहीं टाटा मोटर्स के वाहनों की सेल नवंबर माह में 25.32 प्रतिशत गिरकर 41,124 यूनिट हो गयी, जो पिछले साल नवंबर में 55,074 यूनिट थी। इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री पिछले साल की 50,470 इकाइयों की तुलना में 25 प्रतिशत गिरकर 38,057 इकाइयों पर आ गयी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications