नई दिल्ली, नवंबर 25। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने ग्राहकों के लिए इस साल की शुरुआत में अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर एक आकर्षक बेनेफिट की शुरुआत की थी। ये था डबल डेटा बेनेफिट। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस और अन्य बेनेफिट के साथ-साथ डबल डेटा मिलता रहा है। ये बेनेफिट उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद था जो घर से काम कर रहे हैं या ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं। मगर इस ऑफर का फायदा उठा रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल वीआई ने अपने इस ऑफर को अब खत्म कर दिया है।
इन प्लान्स में मिलता था डबल डेटा
वीआई ने 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान्स पर डबल डेटा बेनेफिट की शुरुआत की थी। इन प्लान्स में यूजर्स को डेली 4 जीबी डेटा मिल रहा था, मगर अब उन्हें रोजाना इसकी जगह 2 जीबी डेटा ही मिलेगा। हालांकि अभी तक उन सर्किलों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है जहां वीआई ने डबल डेटा बेनेफिट को बंद कर दिया है। जरूरी नहीं कि आपके सर्किल में ये बेनेफिट खत्म हो गया है।
महंगे कर दिए प्लान
इससे पहले वीआई ने अपने प्लान महंगे करने का ऐलान किया था। कंपनी ने एयरटेल के बाद अपने प्लान महंगे किए हैं। वीआई ने प्लान्स के टैरिफ में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की। इस हफ्ते की शुरुआत में, वीआई ने अपने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की और नई कीमतें आज से लागू हो गयी हैं। आइए उन प्लान्स की डिटेल लेते हैं, जिनमें डबल डेटा बेनेफिट दिया जा रहा था।
359 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वीआई के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान की कीमत अब 359 रुपये है। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों की अवधि के लिए 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। साथ ही सब्सक्राइबर्स को प्लान के साथ वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस भी मिलता है।
539 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वीआई का 539 रुपये का प्रीपेड प्लान (कीमतों में बढ़ोतरी के बाद वरना पहले इसकी कीमत 449 रुपये थी) उपयोगकर्ताओं को 56 दिनों की वैलिडिटी अवधि के लिए 2 जीबी दैनिक डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली ऑफर करता है। यूजर्स को वीआई मूवीज एंड टीवी का फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
839 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वीआई के 839 रु (कीमत वृद्धि के बाद वरना पहले इसकी कीमत 699 रुपये थी) वाला प्लान आखिरी प्रीपेड प्लान है जिसमें डबल डेटा बेनेफिट बंद कर दिया गया है। यह ग्राहकों को 84 दिनों की अवधि के लिए डेली 2 जीबी डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस जैसे बेनेफिट ऑफर करता है। अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी आपको वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस मिलता है।
क्यों महंगे किए प्लान
वीआई के मुताबिक नए प्लान्स से एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) में सुधार का प्रोसेस शुरू होगा और इंडस्ट्री के सामने आने वाले वित्तीय तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि नये टैरिफ से वीआईएल को भारत में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क में सुधार जारी रखने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications