नई दिल्ली, सितंबर 12। अब बड़ी कंपनियां छोटे ब्रांड्स को भी खरीद रही हैं। इसके जरिए उनका मकसद नये सेगमेंट में एंट्री करना हो सकता है। जैसे कि हाल ही में रिलायंल इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस रिटेल ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा के बाद इंदौर की आकाश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में अब टाटा ग्रुप पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। आगे जानिए क्या है टाटा ग्रुप का प्लान।
बिसलेरी के सामने रखा प्रस्ताव
टाटा समूह ने भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक ऑफर रखा है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह ने बिसलेरी में हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है जिसे वह आगे बढ़ाना चाहता है। टाटा ग्रुप इस नये कारोबार के लिए बहुत उत्सुक है। यह डील टाटा को एंट्री-लेवल, मिड-सेगमेंट और प्रीमियम पैकेज्ड वॉटर कैटेगरी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में बड़े पैमाने पर पैर जमाने में मदद करेगी।
टाटा का होगा विस्तार
टाटा को रिटेल स्टोरों, केमिस्ट चैनलों, संस्थागत चैनलों, होटल, रेस्तरां और हवाई अड्डों सहित बल्क वॉटर डिलिवरी के अलावा एक रेडी-टू-मार्केट नेटवर्क में भी एंट्री करने में मदद मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बिसलेरी का मिनरल वॉटर इनमें से हर चैनल में पहुंचता है।
टाटा के नये प्लान
टाटा समूह के टाटा कंज्यूमर के चीफ एग्जेक्यूटिव सुनील डिसूजा ने हाल ही में कहा था कि कंपनी सक्रिय रूप से रणनीतिक अधिग्रहण (स्ट्रेटेजिक एक्विजिशन) की तलाश कर रही है। बता दें कि टाटा कंज्यूमर स्टारबक्स कैफे के संचालन के अलावा टेटली टी, एट'ओ क्लॉक कॉफी, सोलफुल सिरियल्स, नमक और दालें बेचती है।
टाटा का पहले से पानी का कारोबार
नरिशको के नाम से टाटा कंज्यूमर का अपना बोतलबंद पानी का बिजनेस है, लेकिन यह एक विशिष्ट बिजनेस है। डिसूजा के अनुसार टाटा या तो टाटा कंज्यूमर के माध्यम से या ग्रुप लेवल पर हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है।
बिसलेरी के 150 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
बिसलेरी की वेबसाइट के अनुसार बिसलेरी के 150 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और पूरे भारत में 5,000 ट्रकों के साथ 4,000 से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर्स का एक नेटवर्क है। मिनरल वॉटर के अलावा, जो बिसलेरी ब्रांड फ्रैंचाइज़ी के तहत आता है, बिसलेरी इंटरनेशनल प्रीमियम वेदिका हिमालयन स्प्रिंग वॉटर भी बेचती है। यह हैंड प्यूरीफायर के एक छोटे बिजनेस के अलावा कार्बोनेटेड पेय लिमोनाटा और स्पाइसी, और सोडा और फलों के पेय भी बेचती है। उपभोक्ताओं को सीधे प्रोडक्ट डिलिवर करने के लिए इसका अपना ऐप बिसलेरी@डोरस्टेप भी है, जिसमें बल्क 20-लीटर पैक के साथ-साथ 250 मिलीलीटर से 1 लीटर तक की छोटी बोतलें शामिल हैं।
किनले और एक्वाफिना भी पीछे
रिपोर्ट के अनुसार पैकेज्ड वाटर में, कोका-कोला की किनले और पेप्सिको की एक्वाफिना भी बिसलेरी से पीछे हैं, जिसकी संगठित बाजार में लगभग 32% हिस्सेदारी है। बोतलबंद पानी, हालांकि, कुछ असंगठित ब्रांड्स की बड़ी उपस्थिति के साथ एक प्रतिस्पर्धी बाजार बना हुआ है। बता दें कि टाटा से पहले रिलायंस की भी बिसलेरी से बातचीत हुई। मगर डील को लेकर बात नहीं बन पाई। बता दें कि बिसलेरी इंटरनेशनल के चेयरमैन रमेश चौहान हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications