अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो पीएनबी आपकी मदद कर सकता है। तो इस वक्त सस्ता मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो पीएनबी आपकी मदद कर सकता है। तो इस वक्त सस्ता मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको जरुर पढ़ें। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक प्रापर्टी की नीमाली करने जा रहा है। इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल दोनों ही तरह की प्रापर्टी शामिल हैं। तो आप इस समय कम पैसों में अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। बता दें ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं। बता दें आईबीएपीआई की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

प्रापर्टी बेचकर बैंक बकाया राशि करता वसूल
पंजाब नेशनल बैंक कुछ वैसे घरों की नीलामी करने जा रहे हैं जिसके मकान मालिक किसी कारणवश अपना लोन नहीं चुका पाए। उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं। बैंक की डिफॉल्टरों की लिस्ट में आ चुके ऐसे मकान मालिकों की प्रॉपर्टी को बैंक अब नीलाम की तैयारी में है। बता दें कि बैंकों की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है। इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है।
संपत्ति की ई-नीलामी की जाएगी
पीएनबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 29 दिसंबर, 2020 को होने वाली आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई-नीलामी की जाएगी। आप यहां पर उचित मूल्य में प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बता दें इस समय 3681 रेसिडेंशियल प्रापर्टी हैं। इसके अलावा 961 कॉमर्शियल प्रापर्टी, 527 इंडस्ट्रियल प्रापर्टी, 7 एग्रीकल्चर प्रापर्टी हैं। इन सभी प्रापर्टियों की नीलामी बैंक की ओर से की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
प्रापर्टी की नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://ibapi.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
29 दिसंबर को होगी नीलामी की प्रक्रिया
बैंक के मुताबिक वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, स्थान, माप समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है। अगर ई-नीलामी के जरिये प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो बैंक में जाकर प्रक्रिया और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया 29 दिसंबर को की जाएगी।
एसबीआई की नीलामी 30 दिसंबर को
इससे पहले एसबीआई की तरफ से भी अलग-अलग तरह की प्रॉपर्टी की नीलामी को लेकर जानकारी दी गई थी। एसबीआई ने ट्वीट कर नीलामी की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, यह नीलामी 30 दिसंबर यानी बुधवार को की जा रही है। इस बारे में बैंक ने बकायदा अलग अखबारों में भी विज्ञापन के जरिए जानकारी दी है। एसबीआई ई-नीलामी द्वारा दी गई संपत्तियों में आवास, आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक सभी तरह की प्रॉपर्टीज शामिल हैं। ये बोली पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अगर आप भी इस डिजिटल नीलामी में बोली लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद केवाईसी के लिए पेपर्स अपलोड करने होंगे। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ऑनलाइन चालान भरना होगा, जिसके बाद ही आप ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications