
Signature Bank Shut Down : सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के बाद अमेरिका में एक और बैंक बंद कर दिया गया है। ये है सिग्नेचर बैंक, जो कि न्यू यॉर्क स्थित एक रीजनल साइज बैंक है। स्थिति यह है कि इन दोनों अमेरिकी बैंकों के बंद होने के बाद, अधिकांश एशियाई बाजार सोमवार को गिर गए। अमेरिका में अधिकारियों ने देश के बैंकिंग सिस्टम में जनता के विश्वास को मजबूत करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई है। अधिकारियों ने एसवीबी के जमाकर्ताओं के पैसे को सेफ करने के लिए कुछ उपायों का ऐलान किया है। बता दें कि अन्य संस्थानों को ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने का वादा भी किया गया है।
कितनी है सिग्नेचर बैंक की संपत्ति
सिग्नेचर बैंक का फाइनेंशियल नुकसान तेजी से हो रहा था। इसी वजह से अमेरिकी रेगुलेटर्स ने ऐलान किया कि न्यूयॉर्क स्थित सिग्नेचर बैंक भी विफल हो गया और रविवार को इसे सीज कर दिया गया। 110 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ, सिग्नेचर बैंक अमेरिकी इतिहास में बंद होने वाला तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। वहीं एसवीबी 2008 के वित्तीय संकट के बाद से असफल होने वाला सबसे बड़ा रिटेलर बैंक है।

क्रिप्टोकरेंसी में भारी एक्सपोजर
एसवीबी के मामले में यूएस ट्रेजरी और अमेरिकी फाइनेंशियल एजेंसियों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। बयान के मुताबिक 13 मार्च सोमवार से एसवीबी के ग्राहकों को अपनी पूरी जमा राशि तक का एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही अमेरिकी टैक्सपेयर्स को बिल का भुगतान नहीं करना। बात करें सिग्नेचर बैंक की तो इसका क्रिप्टोकरेंसी में भारी एक्सपोजर है।
क्यों आई ये नौबत
बैंक की समस्याएं बढ़ गई थीं क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व साल भर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा था, जिसका मतलब है कि बैंक की सिक्योरिटीज काफी कम कीमत पर बिक रही थीं। ये एक ऐसी समस्या है जिसका सामना अन्य बैंकों को करना पड़ सकता है। एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बंद होने ने डिजिटल-एसेट मार्केट के लिए दबाव का एक नया माहौल तैयार कर दिया है।

फेडरल रिजर्व कर सकता है मदद
फेडरल रिजर्व ने ऐलान किया है कि यह बैंकों को जमाकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए एक्स्ट्रा फंडिंग उपलब्ध कराएगा, जिसमें खातों से पैसा निकालना शामिल होगा। बता दें कि एफडीआईसी डिपॉजिट की गारंटी देता है, लेकिन प्रति ग्राहक और प्रति बैंक केवल 250,000 डॉलर तक। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फेडरल बैंकिंग कानून एफडीआईसी को अनइंश्योर्ड डिपॉजिट को सेफ करने की सुविधा देगा। अगर सिस्टेमैटिक जोखिम पैदा होता है तो ऐसा तब किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications