नई दिल्ली, फरवरी 1। आज संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की। पीसी में उन्होंने कहा कि टैक्स अनुमान आशा से अधिक नहीं हैं। उनके अनुसार हमें यकीन है कि टैक्स नंबर (टैक्स राजस्व प्राप्ति) हासिल कर लेंगे या इससे भी अधिक राशि हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि टैक्स लक्ष्य के मामले में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए किए गए अनुमान सही साबित हुए। वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिप्टो को लेकर भी काफी कुछ कहा।

आरबीआई डिजिटल करेंसी जारी करेगा
एफएम सीतारमण ने कहा कि आरबीआई एक डिजिटल करेंसी जारी करेगा। एक करेंसी एक करेंसी होती है यदि उसे सेंट्रल बैंक द्वारा जारी किया जाए। बाहर कोई भी करेंसी नहीं है। सेंट्रल बैंक के दायरे से बाहर जो कुछ भी मौजूद है वह एक एसेट है और हम इस पर 30 फीसदी टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो वर्ल्ड में होने वाले किसी भी लेनदेन पर टीडीएस लगाया जाएगा। उन्होंने मुद्रास्फीति के बारे में कहा कि हर बजट इस पर स्पष्ट रूप से बात नहीं करता, लेकिन इसके लिए उपाय ध्यान में रख जाते हैं।
क्रिप्टो लेन-देन पर नजर
वित्त मंत्री ने क्रिप्टो में हो रही लेन-देन पर कहा कि हर 1% टीडीएस लगाकर उसमें पैसे के हर ट्रेल पर भी नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी ने एमएसएमई के लिए अच्छा काम किया है, इसलिए सरकार ने सोचा कि यह सबसे अच्छा फॉर्मूलेशन है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटेलिटी, संबंधित क्षेत्रों के लाभ के लिए ईसीएलजीएस में 50,000 करोड़ रुपये जोड़े हैं।
इनकम टैक्स पर क्या कहा
वेतनभोगियों के लिए आयकर कम करने की बात करते हुए, निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच पीएम मोदी के निर्देश के कारण टैक्स में वृद्धि नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मैंने इस साल कोई टैक्स नहीं बढ़ाया। मैंने पिछले साल भी टैक्स नहीं बढ़ाया था। पिछले साल, पीएम ने हमें करों में वृद्धि नहीं करने का निर्देश दिया था। इस साल भी, हमारे पास वही निर्देश थे।
राज्य सभा में होगी बहस
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसदों द्वारा 11 घंटे तक बहस की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन 11 फरवरी को 11 घंटे की बहस में जवाब देंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications