Agreement between Reliance Industries and NVIDIA: रिलायंस और NVIDIA के बीच एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को डेवलप करने के लिए करार हुआ है। इस पार्टनरशिप में दोनों कंपनियां मिलकर लार्ज लैग्वेंज मॉडल को विकसित करेंगी। इसका फायदा जेरनेटिव एआई ऐप्लिकेशन बनाने में किया जाएगा। NVIDIA दुनिया का सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी है। ऐसे में रिलायंस और NVIDIA के बीच करार महत्वपूर्ण है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और NVIDIA के बीच हुए इस करार के बाद दोनों कंपनियां भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर से भी अधिक शक्तिशाली एडवांस एआई के बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगी। इसके लिए NVIDIA सबसे उन्नत NVIDIA GH 200 ग्रेस हॉपर सुपर चिप और NVIDIA DGX क्लाउड तक पहुंच प्रदान करेगा। यह एक क्लाउड एआई सुपरकंप्यूटिंग सेवा है। आपको बता दें कि GH 200 कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर में एक मौलिक बदलाव का प्रतीक है, जो विशाल मेमोरी बैंडविड्थ प्रदान करता है।

NVIDIA की तरफ से तैयार किए जाने वाले एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो इन्फोकॉम के लिए एआई की नींव रखने जैसा होगा। दुनियाभर में एआई से लोगों के दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। ऐसे में रिलायंस जियो पूरे भारत में AI के विस्तार के लिए अपने 450 मिलियन जियो यूजर्स के लिए एआई एप्लिकेशन तैयार करेगा।
इसके तहत एआई इंफ्रास्ट्रक्चर एआई रेडी कंप्यूटिंग डेटा सेंटर में होस्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे 2000 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा। यह सारा काम जियो इंफोकॉम करेगी।
एआई किसानों को मौसम की जानकारी और फसल की कीमत जानने में किसानों की स्थानीय भाषा में सेल फोन के माध्यम से बातचीत करने में मदद करेगा। साथ ही जहां डॉक्टर तुरंत उपलब्ध नहीं होते, वहां AI बीमारी लक्षण और इमेजिंग स्कैन करके चिकित्सा में मदद करेगा। इसके अलावा एआई की मदद से वायुमंडलीय डेटा का उपयोग करके चक्रवात और तूफान की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके किसान अपना नुकसान बचाने में सफल हो सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications