नयी दिल्ली, अप्रैल 12: गर्मियां आ गयी हैं और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। यानी कूलर और एसी का मौसम आ गया है। हालांकि एसी बहुत महंगे हो सकते हैं और हर महीने बिजली के बिल के रूप में आपकी जेब पर भारी बोझ डाल सकते हैं। इसलिए अगर आप एसी नहीं खरीद सकते और हर महीने भारी बिल से भी बचना चाहते हैं तो कूलर ही खरीदें। पर आम कूलर ऐसे नहीं होते, जो मई-जून की गर्मियों में आपको राहत दे सकें। आप सोचेंगे कि भला कूलर कैसे भारी गर्मियों का सामना कर सकते हैं। तो बता दें कि अब नई तकनीक वाले कूलर भी मार्केट में आ गए हैं। इनमें सबसे बेस्ट है आइस चेंबर वाला कूलर, जो ठंडक के मामले में एसी से टक्कर ले सकता है।
खरीदें एयर कूलर
हम यहां बात करेंगे एयर कूलर की, जिनमें आइस चेंबर भी होता है। एयरकूलर में अब एसी जैसी तकनीक मिलती हैं। जैसे कि आप एयर कूलर को रिमोट से ही कंट्रोल कर सकेंगे। ये कूलर बिजली की कम खपत के साथ-साथ बहुत तेजी से कूलिंग करते हैं। नये जमाने के कूलरों को स्पीड रिमोट से ही कम-ज्यादा की जा सकती है। साथ ही अब तो एसी की तरह कूलर को भी वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है। एक बार वाई-फाई से कनेक्ट करके आप कूलर को मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।
क्या होता है आइस चेंबर
अब जानते हैं आइस चेंबर के बारे में। दरअसल नये जमाने के जो एयर कूलर हैं उनमें ऊपरी हिस्से में एक आइस चेंबर दिया गया होता है। इसका काम यह होता है कि जब गर्मी ज्यादा हो तो आप इस आइस चेंबर में बर्फ डाल सकते हैं। फिर कूलर का पानी इसी आइस चेंबर में जाएगा और पैड से होता हुआ वापस कूलर की टंकी में आ जाएगा। इससे कूलर के पैड बहुत ज्यादा ठंडे हो जाएंगे। नतीजे में आपको एसी जैसी ठंडी हवा मिलेगी।
कितनी है कीमत
जिन कंपनियों ने आइस चेंबर वाले एयर कूलर मार्केट में उतारे हैं, उनमें ओरिएंट, केनस्टार, सिम्फनी, वोल्टास, क्रॉम्पटन और हिंडवेयर शामिल हैं। कीमत की बात करें तो ऐसे कूलर बहुत अधिक महंगे नहीं हैं। आइस चेंबर वाले कूलर आपको 5500 रु से 10500 रु तक की रेंज में मिल जाएंगे। यानी एसी की तुलना में आइस चेंबर कूलर का दाम सिर्फ एक-तिहाई तक है।
दूर तक मिलेगी हवा
कूलर की हवा दूर तक जाए ये भी आप चाहेंगे। तो बता दें कि अब कूलर में थ्रस्ट नाम की खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे होता ये है कि आपको 40 फुट से ज्यादा दूर तक ठंडी हवा मिलेगी। कूलर से 50 फीट दूर बैठने वाले को भी गर्मी से राहत मिलेगी। एक और नयी टेक्नोलॉजी कूलरों में आ रही है। वो ये कि जब कमरा ज्यादा ठंडा हो जाएगा तो आपका कूलर पानी की मोटर बंद कर देगा और फैन की रफ्तार कम कर देगा। इससे बिजली की कम खपत होगी।
अपने आप बढ़ेगी स्पीड
अगर आपके कमरे का तापमान बढ़ने लगेगा तो कूलर भी फैन की रफ्तार बढ़ा देगा, जिससे फिर से ज्यादा कूल हवा मिलने लगेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications