Air India Flight News: हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीडियो डालने वाला शख्स एयरलाइन की सर्विसेज की जमकर बुराई करता हुआ दिख रहा है। इस वीडिया पर कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। आइए इस मामले के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

सीईओ ने एयर इंडिया के वीडियो को किया शेयर (Air India Refunds Ticket Money News)
यह वीडियो शिकागो से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की नॉन स्टॉप फ्लाइट का है। इसे अनीप पटेल नामक शख्स द्वारा अपने एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अनीप पटेल 'कापटेल इन्वेस्टमेंट्स' के सीईओ हैं। पटेल ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी डाला है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें प्लेन से क्या उम्मीद थी और उन्हें किया मिला।
ये है एयर इंडिया से जुड़ा पूरा मामला (Air India Anip Patel News)
अनीप ने इस पोस्ट में लिखा है, 'मैं अभी कुछ दिन पहले शिकागो से एयर इंडिया की 15 घंटे की नॉन स्टॉप फ्लाइट लेकर दिल्ली गया और यह सफर सुखद अनुभव से कोसों दूर था। मैंने एयर इंडिया के बारे में कुछ खराब बातें सुनी थीं लेकिन मुझे लगा कि नए मैनेजमेंट के अंदर अब सर्विस जरूर बेहतर हुई होगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं था। प्लेन में वाई-फाई नहीं था, इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट खराब था. फर्स्ट क्लास बहुत खराब स्थिति में था, साफ-सफाई नहीं थी। केबिन में छोड़ा हुआ खाना और कचड़ा वहीं पड़ा हुआ था। इसके अलावा हर चीज खराब या टूटी हुई दिख रही थी। यह पूरा अनुभव बहुत निराशाजनक था। इनकी सेवा लेने से पहले थोड़ा सतर्क हो जाएं।
एयर इंडिया ने पूरे पैसे कर दिए वापस
इंस्टाग्राम पर पटेल की पोस्ट वायरल होने के बाद कंपनी ने पूरा हवाई किराया वापस कर दिया, जबकि पटेल ने ब्रांड के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
पटेल ने 18 सितंबर को पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कहा, 'मैंने @airindia के साथ कोई शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने यह वीडियो देखा - उन्होंने आज मुझे फोन किया और मेरी पूरी उड़ान का किराया वापस कर दिया।'
फ्लाइट में ऐसे अनुभव के लिए कार्रवाई करने के बाद एक यूजर ने कहा, 'उन्होंने इसे सही किया और यह ध्यान देने योग्य है।' आपको बता दें कि पटेल की टिकट का रेट 6300 डॉलर था जो भारतीय करेंसी में करीब 5.2 लाख रुपये होता है। अनीप पटेल के मुख्य अकाउंट पर उन्होंने कई तस्वीरें डाली हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई अन्य हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने किया इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट
इस वीडियो को 6.9 मिलियन लोगों के द्वारा देखा गया है। इस पोस्ट पर लोगों ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। किसी यूजर ने फ्लाइट में मिलने वाले खाने के बारे में अपना अनुभव साझा किया है तो किसी ने साफ-सफाई को लेकर एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा, 'मैं समझ नहीं पाता कि कोई कैसे इस जहाज से यात्रा कर सकता है। मैं कभी इनकी सर्विसेस नहीं लेता हूं' एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा करने पर एयरलाइंस को सही से जवाब देना चाहिए जबकि कंपनी बस ऐसे मामलों को इग्नोर कर देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications