एयर एशिया फ्री में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। किफयती विमान कंपनी एयर एशिया ने अपने छठे वर्षगांठ पर 'रेड पास' पहल की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: एयर एशिया फ्री में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। किफयती विमान कंपनी एयर एशिया ने अपने छठे वर्षगांठ पर 'रेड पास' पहल की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है। इस खास पहल के तहत एयर एशिया डॉक्टर्स को फ्री में यात्रा करायेगी। विमान कंपनी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ देशभर के डॉक्टर्स घरेलू उड़ान के लिये उठा सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने प्रवासी मजदूरों के लिये भी उम्मीद की उड़ान पहल को जारी रखने को ऐलान किया है। टाटा ग्रुप और एयर एशिया ग्रुप द्वारा प्रोमोटेड इस किफयाती कंपनी ने अपनी पहली उड़ान 12 जून 2014 को भरी थी। इस दिन पहली बार इस विमान ने बेंगलुरु से गोवा के लिये उड़ान भरा था। इसके बाद से यह विमान कंपनी 21 जगहों के लिये उड़ान भरती है। मालूम हो कि कंपनी के पास फिलहाल 30 एयरबस A320 एयरक्राफ्ट्स हैं। Flipkart ऑफर : सिर्फ 10% बुकिंग अमाउंट देकर करें हवाई यात्रा

जानिए कैसे मिलेगा रेड पास?
एयर एशिया ने शुक्रवार को प्रेस रीलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी। इस विमान कंपनी ने बताया कि कोई भी डॉक्टर अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी प्रुफ को 19 जून 2020 तक कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने बताया कि 50,000 ऐसे एयरएशिया रेड पास जारी किये जाएंगे।
जारी रहेगी उम्मीद की उड़ान पहल
दूसरी तरफ बता दें कि इसके साथ ही एयर एशिया ने बताया कि वो अपने 'उम्मीद की उड़ान' पहल के तहत अलग-अलग जगहों से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक सुरक्षित पहुंचाने का काम जारी रखेगी। इस कंपनी ने अब तक व्यक्तियों, एसोसिएशंस और राज्य सरकारों से पार्टनरशिप की मदद से करीब 2 हजार प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया है। शुक्रवार को कंपनी हैदराबाद से पटना रूट पर अपनी चौदहवीं चार्टर फ्लाइट्स भेजेगी। विमान कंपनी ने बताया, 'हैदराब-पटना रूट पर इस स्पेशल चार्टर फ्लाइट्स को कैप्टन मनीष उप्पल चलायेंगे। कैप्टन उप्प्ल एयरएशिया के हेड ऑफ ऑपरेशंस हैं। उनके साथ कैप्टन मुकेश नेमा भी होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications