Airtel New Plans : एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए आठ नये लिमिटेड पीरियड वाले ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। ये बेसिक 40 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड पर शुरू होते हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 499 रु है। इन प्लान्स को जो नाम दिए गए हैं, उनमें बेसिक, बेसिक + टीवी, स्टैंडर्ड, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट + टीवी, प्रोफेशनल, प्रोफेशनल + टीवी और इन्फिनिटी शामिल हैं।
Airtel का नया सस्ता प्रोडक्ट लॉन्च, करेगा आपके घर की रखवाली
499 रु वाला प्लान
बेसिक प्लान की कीमत 499 रुपये प्रति माह है, जिसमें आपको 40 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड मिलेगी। साथ ही आपको एक मुफ्त वाईफाई राउटर दिया जाएगा। प्लान के अन्य बेनेफिट्स में 1 वर्ष का एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक सब्सक्रिप्शन आदि शामिल हैं।
699 रु और 799 रु वाला प्लान
बेसिक + टीवी प्लान आपको 699 रुपये + टैक्स प्रति माह के रेट पर मिलेगा। यह 40 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड देगा और एक मुफ्त वाईफाई राउटर के साथ आएगा। अन्य बेनेफिट में डिज़्नी + हॉटस्टार का 1 वर्ष, 10 ओटीटी ऐप, 300+ टीवी चैनल आदि शामिल हैं। यह प्लान 30-दिन के फ्री ट्रायल के साथ भी आता है। वहीं स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 799 रुपये + टैक्स प्रति माह है। ये 100 एमबीपीएस तक इंटरनेट की स्पीड देगा। आपको एक मुफ्त वाईफाई राउटर भी मिलेगा। प्लान के अन्य बेनेफिट में 1 वर्ष का एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक सब्सक्रिप्शन आदि शामिल हैं। पर ये प्लान 30-दिन के फ्री ट्रायल ऑफ़र वाला नहीं है।

999 रु और 1099 रु वाला प्लान
एंटरटेनमेंट प्लान की कीमत 999 रु + टैक्स प्रति माह है। यह 200 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड के साथ आता है और एक मुफ्त वाईफाई राउटर भी आपको दिलाएगा। प्लान के अन्य फायदों में डिज़्नी + हॉटस्टार का 1 वर्ष, 10 ओटीटी ऐप, 300+ टीवी चैनल आदि शामिल हैं। एंटरटेनमेंट + टीवी प्लान की कीमत 1099 रु + टैक्स प्रति माह है और इसके साथ भी मुफ्त वाईफाई राउटर मिलेगा। ये प्लान 200 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड देगा। प्लान के अन्य बेनेफिट्स में डिज़्नी + हॉटस्टार का 1 वर्ष, 10 ओटीटी ऐप, 300+ टीवी चैनल आदि शामिल हैं। यह प्लान 30-दिन के फ्री ट्रायल के साथ आता है।
1498 रु और 1599 रु के प्लान की कीमत
प्रोफेशनल प्लान की कीमत 1,498 रुपये + टैक्स प्रति माह है जो 300 एमबीपीएस तक इंटरनेट की गति प्रदान करती है। ये प्लान मुफ्त वाईफाई राउटर के साथ आएगा। योजना के अन्य फायदों में 1 वर्ष का एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक आदि शामिल हैं। इस योजना के साथ कोई 30-दिन का फ्री ट्रायल ऑफ़र नहीं है। वहीं प्रोफेशनल + टीवी प्लान की कीमत 1599 रु + टैक्स प्रति माह है जो 300 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड प्रदान करेगा। ये प्लान भी एक मुफ्त वाईफाई राउटर के साथ आएगा। योजना के अन्य फायदों में डिज़्नी + हॉटस्टार का 1 वर्ष, 10 ओटीटी ऐप, 300+ टीवी चैनल आदि शामिल हैं। यह प्लान 30-दिन के फ्री ट्रायल के साथ आता है।

1599 रु वाला प्लान
सेगमेंट में सबसे प्रीमियम प्लान है इन्फिनिटी जिसकी कीमत 1599 रुपये+टैक्स प्रति माह है जो 300 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड प्रदान करेगा। आपको इस प्लान में एक मुफ्त वाईफाई राउटर भी मिलेगा। योजना के अन्य फायदों में 1 वर्ष का डिज़्नी + हॉटस्टार, 10 ओटीटी ऐप्स, 300+ टीवी चैनल और बहुत कुछ शामिल हैं। मगर ये प्लान 30-दिन के फ्री ट्रायल के साथ नहीं आता है। इसके अलावा एयरटेल इन सभी प्लान्स में 24×7 कस्टमर सपोर्ट और असीमित कॉलिंग भी दे रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications