एयरटेल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। अगर आप एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपके पास 4जी फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। अगर आप एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपके पास 4जी फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। एयरटेल ने एलिजिबल 2जी कस्टमर्स के लिए जीरो एक्सट्रा कॉस्ट लोन ऑफर पेश किया है। जी हां भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को 4G मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए लोन देने के लिए एक स्कीम लेकर आई है।

आईडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी
बता दें कि इसके लिए एयरटेल ने आईडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। एयरटेल 2जी मोबाइल सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे सब्सक्राइबर्स अपनी पसंद के 4जी स्मार्टफोन को एयरटेल द्वारा दिए गए लोन के जरिए खरीद पाएंगे। इसके लिए उन्हें डाउन-पेमेंट देना होगा और एक खास एयरटेल टैरिफ प्लान के साथ हैंडसेट मिल जाएगा।
जानिए एयरटेल ऑफर के बारे में
एयरटेल ने इस लोन ऑफर के लिए आईडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उन योग्य 2G ग्राहकों को लोन दिया जाएगा जिन्हें 4जी और 5जी मोबाइल हैंडसेट्स की जरूरत है और वे कम से कम पिछले 60 दिनों से एयरटेल के नेटवर्क पर ऐक्टिव हैं। इसके तहत ग्राहकों को 6,800 रुपये की कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन को लोन पर लेने के लिए 3,259 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा और प्रति महीने 603 रुपये की ईएमआई देनी होगी। लोन की अवधि 10 महीने की होगी और इस हिसाब से ग्राहकों को कुल 9,289 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें ये ऑफर 28 दिन वाले बंडल पैक के साथ आएगा।
लोन ऑफर का नाम जीरो एक्सट्रा कॉस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि इस पैक में 249 रुपये में 1.5जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। ऐसे में इसकी कुल कीमत 330 दिनों के लिए 2,935 रुपये होगी। ऐसे में डिवाइस की वास्तविक कीमत के साथ अंत में ग्राहकों के लिए कुल कीमत 9,735 रुपये हो जाएगी। एयरटेल द्वारा ये ऑफर 60 दिन के लिए चलाया जा रहा है। एयरटेल ने इस लोन ऑफर का नाम जीरो एक्सट्रा कॉस्ट रखा है। क्योंकि इस स्कीम के तहत ग्राहकों से ली जाने वाली कुल कीमत मार्केट वाली कीमत से कम होगी। अगर मार्केट से स्मार्टफोन और इतने महीने के लिए टैरिफ प्लान खरीदा जाए तो कुल कीमत ग्राहकों के लिए ज्यादा हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications