नयी दिल्ली। Airtel एक बार फिर अपने मोबाइल प्लान महंगे कर सकती है। दिसंबर में 42 फीसदी तक मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे करने के बाद यह दूसरा मौका होगा जब एयरटेल फिर से अपने प्लान के दाम बढ़ा सकती है। एयरटेल की तरफ मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के संकेत दिये गये हैं। दरअसल मंगलवार को एयरटेल ने 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किये थे। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1035 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ है। लेकिन 4जी ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी के मामले में यह एयरटेल के लिए सबसे बढ़िया तिमाही रही। इसके अलावा एयरटेल के डेटा ट्रेफिक में भी काफी अच्छी बढ़ोतरी हुई। मगर घाटा एयरटेल को परेशान करने वाला है। इससे पहले 2018-19 की समान तिमाही में एयरटेल 86.2 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी।
दिसंबर में टैरिफ बढ़ाना फायदेमंद रहा
इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल ने एक बयान में कहा कि दिसंबर में टैरिफ बढ़ाना कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने कहा कि कीमतों में और बढ़ोतरी होनी चाहिए। विट्ठल के इस बयान से ही एयरटेल के अपने प्लान महंगे करने को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। सरकार ने वोडाफोन, जियो और एयरटेल को एजीआर का बकाया चुकाने के लिए कहा था, जिसके बाद दिसंबर 2019 में तीनों कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में वृद्धि की।
एयरटेल की बढ़ी आमदनी
एयरटेल को लगातार दूसरी तिमाही में बहुत भारी घाटा हुआ है। मगर इसकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर एयरटेल की आमदनी 3.86 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,947.1 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर भी इसकी आमदनी में 8.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। सबसे खास और जरूरी चीज है कि एयरटेल के एआरपीयू यानी प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी में बढ़ोतरी हुई। दिसंबर में प्लान महंगे करने का फायदा कंपनी को मिला है। जुलाई-सितंबर के मुकाबले एयरटेल का एआरपीयू 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 135 रुपये पर पहुँच गया।
मोबाइल 4जी डेटा ग्राहकों की संख्या बढ़ी
2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में एयरटेल के मोबाइल 4जी डेटा ग्राहकों की संख्या 7.71 करोड़ से 60.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 12.38 करोड़ हो गयी। 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.1 करोड़ ग्राहक एयरटेल के 4जी नेटवर्क से जुड़े। वहीं कंपनी के डिजिटल टीवी कारोबार में 15.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
यह भी पढ़ें - Airtel ग्राहकों को झटका, अब नहीं मिलेगी ये मुफ्त सर्विस
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications