नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास एक से एक किफायती प्लान्स हैं। मगर फिर भी एयरटेल को लोग इसके दमदार नेटवर्क की वजह से काफी पसंद करते हैं। वैसे भी जियो और एयरटेल के प्लान्स की कीमतों में कोई खास फर्क नहीं है। ऐसे में बेहतर नेटवर्क के चलते एयरटेल की अपनी गुडविल है। जियो और वोडाफोन की ही तरह एयरटेल के पास भी रोज 1 जीबी से लेकर 3 जीबी तक के प्लान्स हैं। वहीं वैलिडिटी की बात करें तो कंपनी के पोर्टफोलियो में 1 महीने से लेकर 365 दिनों के शानदार प्लान्स हैं। यहां हम आपको एय़रटेल के उन प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनमें आपको रोज 2 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के अलावा एसएमएस जैसे बेनेफिट भी मिलेगें। आइये जानते हैं एयरटेल क इन बेस्ट प्लान्स के बारे में।
298 रु में 56 जीबी डेटा
एयरटेल के 298 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 2 जीबी यानी कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 28 दिनों के लिए रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कॉलिंग की बात करें तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलेगा और वो भी नेटवर्कों पर। एक महीने के लिहाज से ये प्रीपेड प्लान एयरटेल ग्राहकों के लिए एक दम परफेक्ट है।
449 रु में 112 जीबी डेटा
जियो से पहले रही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के 449 रु वाले प्लान में आपको 56 दिनों तक रोज 2 जीबी यानी कुल 112 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही 56 दिनों के लिए रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। कॉलिंग की बात करें तो आपको इस प्लान में भी आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में एक जीबी डेटा की कीमत सिर्फ 4 रु आएगी।
698 रु में 168 जीबी डेटा
एयरटेल के 698 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको रोज 2 जीबी डेटा यानी कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में एक जीबी डेटा की कीमत सिर्फ 4 रु आएगी। प्लान की वैलिडिटी 84 दिन होने से आपको करीब तीन महीने तक हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।
1 साल वाला शानदार वाला प्लान
एयरटेल का एक साल वाले प्लान की कीमत है 2498 रु। इस प्लान के बेनेफिट इतने शानदार हैं कि एक बार रिचार्ज करने पर आप एक साल के लिए बार बार रिचार्ज करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे। इस प्लान में आपको पूरे साल रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। रोज 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलेगा। एयरटेल का एक ऐसा ही प्लान है 2398 रु का। उस प्लान में बाकी बेनेफिट 2498 रु वाले प्लान जैसे ही हैं, मगर इसमें आपको रोज 2 जीबी के बजाय 1.5 जीबी डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications