अगर आप भी एयरटेल ग्राहक है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भारती एयरटेल की ओर से पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए ऐड-ऑन कनेक्शन प्राइस बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी एयरटेल ग्राहक है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भारती एयरटेल की ओर से पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए ऐड-ऑन कनेक्शन प्राइस बढ़ा दिया गया है। मालूम हो कि पहले 199 रुपये प्रतिमाह वाले ऐड-ऑन की कीमत अब बढ़ाकर 249 रुपये कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का प्राइस हाइक एयरटेल की ऑफिशल वेबसाइट पर भी लाइव हो गया है। एयरटेल की ओर से रेग्युलर और डेटा ऐड-ऑन इसके पोस्टपेड यूजर्स के लिए ऑफर किए जा रहे हैं और ये प्लान्स 749 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं। एक बात पर ध्यान देना जरूरी है कि केवल रेग्युलर ऐड-ऑन प्लान्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है। यह कीमत 249 रुपये प्रतिमाह से शुरू होगी और वहीं डेटा ऐड-ऑन पहले की तरह 99 रुपये प्रतिमाह से ही शुरू होंगे। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : डेली 3GB डेटा वाले प्लान, चेक करें सबसे सस्ता कौन? ये भी पढ़ें

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान
जानकारी दें कि इसके अलावा यूजर्स के पोस्टपेड बिल पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लागू होगा। उदाहरण के लिए, एयरटेल के 499 रुपये प्रतिमाह वाले प्लान में आप एक और फैमिली मेंबर को यूजर के तौर पर 249 रुपये प्रतिमाह में ऐड-ऑन बेनिफिट्स के साथ जोड़ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ऐसे में 25 प्रतिशत तक की बचत प्लान पर होगी। आपको 499+249 रुपये जीएसटी के साथ बिल के तौर पर देने होंगे।
एयरटेल का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
एयरटेल का 749 रुपये वाला प्लान भी दो लोगों के लिए बेहतरीन है। इसमें प्राइमरी कनेक्शन के साथ एक रेग्युलर कनेक्शन और एक डेटा ऐड-ऑन कनेक्शन दिया जा रहा है। इस प्लान में हर महीने रोलओवर सुविधा के साथ 125जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस के साथ एयरटेल टीवी प्रीमियम के साथ कई अन्य बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।
999 रुपये में मिलेगा 150जीबी डेटा
वहीं दूसरा मल्टिपल कनेक्शन वाला प्लान 999 रुपये का है। इस प्लान में तीन रेग्युलर कनेक्शन के साथ एक डेटा ऐड-ऑन कनेक्शन ऑफर किया जा रहा है। इसमें सबस्क्राइबर को हर महीने 150जीबी डेटा मिलेगा जो बचने पर अगले महीने मिलने वाले डेटा में ऐड हो जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के साथ कई और बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications