एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों को कंपनी 50 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है। तो अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ग्राहकों को कंपनी 50 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है। तो अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। जी हां टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने का हर प्रयास कर रही है। Airtel ने लॉन्च किया सस्ता पोस्टपेड प्लान, मिलेगा 40GB डाटा ये भी पढ़ें

इंडियन टेलिकॉम मार्केट में कॉम्पिटीशन काफी बढ़ गया है और खासकर प्रीपेड प्लान्स के साथ कंपनियां कई फायदे अपने सब्सक्राइबर्स को दे रही हैं। अब भारती एयरटेल की ओर से यूजर्स को प्रीपेड रिचार्ज करने पर कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। यह कैशबैक रिचार्ज के अगले तीन दिनों के भीतर मिल जाएगा। बता दें कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जो मात्र 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 50 % का कैशबैक
मालूम हो कि कंपनी बीते दिनों कई प्लान्स भी लेकर आई है, जिनमें हाई-स्पीड डेटा के साथ सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग का फायदा भी यूजर्स को मिलता है। हालांकि, कैशबैक ऑफर का फायदा पाने के लिए अमेजन-पे की मदद से रिचार्ज करना होगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। इस तरह यूजर्स को प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करवाने पर 50 प्रतिशत या फिर 40 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है और केवल 30 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को अपने अमेजन प्राइम अकाउंट से लॉग-इन करना होगा और कैशबैक रिवॉर्ड कलेक्ट करना होगा।
रिचार्ज के 3 दिन बाद यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट होगा कैशबैक
बता दें कि रिवॉर्ड की मदद लेकर यूजर्स अपने अमेजन-पे बैलेंस से प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज कर सकेंगे। यानी कि कैशबैक रिवॉर्ड भी ऐमजॉन-पे वॉलेट में ही मिलेगा। इस ऑफर का फायदा एयरटेल के ऐप या वेबसाइट पर जाकर अमेजन-पे यूपीआई की मदद से रिचार्ज करने पर नहीं मिलेगा। कंपनी इस ऑफर का फायदा 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच लेकर आई है। कैशबैक अमाउंट रिचार्ज करवाने के 3 दिन बाद तक यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
अमेजन प्राइम मेंबर्स को मिलेगा फायदा
वहीं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को मिल रहे इस ऑफर के लिए अलग से कोई प्रोमो-कोड नहीं है। केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स को इसका फायदा मिलेगा और वही रिवॉर्ड कलेक्ट कर सकेंगे। अमेजन की वेबसाइट पर दिए गए टर्म्स और कंडीशंस में कहा गया है कि यह ऑफर केवल उन्हीं यूजर्स को कैशबैक देगा, जो अमेजन पे की मदद से रिचार्ज करेंगे। यानी कि अमेजन प्राइम का मेंबर होना और अमेजन-पे की मदद से पेमेंट करना दोनों कैशबैक पाने के लिए जरूरी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications