कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर आई है। इस समय पूरे देश में कोरोनावायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर आई है। इस समय पूरे देश में कोरोनावायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन है। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो, बीएसएनएल सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को घर बैठे सिम कार्ड डिलिवरी और नंबर एक्टिवेशन की योजना पर काम कर रही है। जिसकी वजह से यूजर्स को नया कनेक्शन लेने और नंबर एक्टिवेशन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिस तरह से पिछले दिनों कोरोनावायरस के आंकड़ों में बढ़त देखी गई है, ये आशंका है कि लॉकडाउन को बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों का ये नया प्लान यूजर्स को राहत दे सकती है।

वहीं दूरसंचार सेवाओं को भी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल किया गया है। जिसकी वजह से सभी टेलिकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरना लोगों के नंबर रिचार्ज न होने पर भी इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद नहीं की है। जानकारी के मुताबिक टेलिकॉम कंपनियों ने दूरसंचार विभाग को नए कनेक्शन और सिम स्वैप करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया को घर बैठे करने को लेकर मंजूरी देने की मांग की है। दूरसंचार विभाग और ट्राई अगर टेलिकॉम कंपनियों की इस मांग को मंजूरी दे देता है तो यूजर्स को घर बैठे सिम कार्ड डिलीवर और एक्टिवेट किया जा सकेगा। बता दें यूजर्स को टेलिकॉम कंपनियों के वेबसाइट या आधिकारिक ऐप के जरिए आवेदन करना पड़ेगा। आवेदन करने के बाद कंपनी के फील्ड एक्जीक्यूटिव यूजर्स के घर पर आकर जरूरी दस्तावेज का सत्यापन करने के बाद सिम कार्ड डिलीवर और एक्टिवेट कर सकेंगे।
इसके साथ ही सिम कार्ड डिलीवर करने के बाद टेलिकॉम कंपनियों के फील्ड एक्जीक्यूटिव यूजर्स के दस्तावेज को ऑनलाइन सीएएफ (कंज्यूमर ऐपलिकेशन फॉर्म) में सारी जानकारियां दर्ज करेंगे। जानकारियां दर्ज करने का बाद अधिकारी यूजर्स के मूल दस्तावेज को चेक करके वेरिफाई करेंगे और नंबर एक्टिवेट कर सकेंगे। ये सुविधा नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के साथ-साथ सिम कार्ड बदलने (सिम स्वैप) वाले यूजर्स और मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी वाले यूजर्स को भी फायदा पहुंचाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications