नयी दिल्ली। लॉकडाउन में एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए शानदार तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों ही प्लान किफायती कीमतों वाले हैं। एयरटेल ने 99, 129 और 199 रुपये की कीमत वाले तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। तीनों प्लान एयरटेल के स्पेशल रिचार्ज एसटीवी कॉम्बो के तहत आते हैं। एयरटेल के ये नए प्लान इसके पहले से मजबूत पोर्टफोलियो में इजाफा करेंगे। आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट और इनकी वैलिडिटी के बारे में।
एयरटेल का नया 99 रु वाला प्लान
एयरटेल के नए 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है। इस प्लान में आपको कुल 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग बेनेफिट के साथ किसी भी नेटवर्क पर रॉमिंग कॉल बेनेफिट भी मिलेगा। यह प्लान बिहार और झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी पूर्व और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है। 99 रुपये में 18 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और लिमिटेड डेटा के साथ एयरटेल का यह प्लान काफी किफायती है।
129 रु वाले प्लान में क्या है खास
एयरटेल का 129 रुपये वाले प्रीपेड पैक में भी आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की होगी। आपको इस वैलिडिटी के लिए कुल 300 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और केरल, कोलकाता, एमपी, गोवा, नॉर्थ ईस्ट, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड जैसे सर्किलों में उपलब्ध है।
199 रुपये का शानदार प्लान
अंत में एयरटेल के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 24 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोज 1 जीबी 4जी डेटा और रोज ही 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। साथ ही बाकी दो नए प्लानों की तरह इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल, रोमिंग और एसटीडी वॉयस कॉलिंग बेनेफिट शामिल हैं। यह प्लान भी उन्हीं सर्किलों में मिलेगा, जिनमें 129 रुपये वाला प्लान उपलब्ध होगा। सभी तीन प्रीपेड प्लान अब एयरटेल वेबसाइट पर लाइव हैं और आप शहर का चयन करके सिलेक्टेड प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।
एयरटेल के दो अन्य शानदार प्लान
इससे पहले एयरटेल ने हाल ही में एक 401 रुपये का प्लान पेश किया था। इस रिचार्ज प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत 399 रुपये है। कंपनी एक साल के लिए इस सब्सक्रिप्शन की पेशकश कर रही है। इसके अलावा 401 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 3 जीबी डेटा मिलता है, जो 28 दिनों के लिए वैलिड होगा। इस प्रीपेड प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट शामिल नहीं हैं। वहीं एयरटेल के 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 3 जीबी डेटा, भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications