टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को फ्री में ओटीटी सेवाएं दे रही हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को फ्री में ओटीटी सेवाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए एयरटेल ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके तहत ग्राहकों को फ्री में एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए 448 रुपये और 599 रुपये के प्लान पेश किए हैं। बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये का आता है।

448 रुपये का प्लान की खासियत
एयरटेल के इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी पहले वाले प्लान की तरह सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसमें भी एयरटेल थैंक्स की सभी सुविधाएं हैं लेकिन इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। मिली जानकारी केअनुसार इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।
599 रुपये का प्लान की खासियत
एयरटेल के 599 रुपये वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही एयरटेल थैंक्स की सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्लान में आपको एक साल के लिए फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। दूसरी तरफ बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फ्री में 1000जीबी डाटा देने का एलान किया है। एयरटेल के इस ऑफर के साथ एक पेंच है और यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। यानी यदि कोई एयरटेल की एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन लेता है तो उसे फ्री में 1000 जीबी डाटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications