नयी दिल्ली। हर महीने तीन महीने में रिचार्ज से बचने का बढ़िया और आसान तरीका है कि आप साल भर का रिचार्ज कराएं। इसके कई फायदे हैं। पहला तो लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों के साल भर वाले प्लान पर आपको मासिक खर्च के लिहाज से बचत होगी। दूसरा जरूरत के समय रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से आप पूरे 1 साल के लिए फ्री हो जाएंगे। वैसे तो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के सालाना प्लान 2300-2400 रु तक के हैं। मगर ये कंपनियां कुछ सस्ते सालाना प्लान भी ऑफर करती हैं। जिनकी कीमत 1300-1400 रु के आस-पास होती है। यहां हम आपको एयरटेल के सस्ते प्लान की जानकारी देंगे, जिसकी कीमत 1498 रु है।
मार्च 2022 तक चलेगा मोबाइल
एयरटेल के जिस प्लान की बात हम करने जा रहे हैं उसकी कीमत 1498 रु की है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिन यानी एक साल की है। यदि आप अभी ये प्लान रिचार्ज कराएं तो आपका मोबाइल मार्च 2022 तक चलता रहेगा। एयरटेल के दो अन्य प्लान भी एक साल की वैलिडिटी वाले हैं, मगर उनका काम 2498 रु और 2698 रु है। अब जानते हैं 1498 रु वाले की डिटेल।
जानिए कितना मिलेगा डेटा
एयरटेल के 1498 रु वाले प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में सीमित डेटा मिलता है। जबकि कंपनी के अन्य साल भर वाले महंगे प्लान में रोज 1.5-2 जीबी तक डेटा दिया जाता है। 1498 रु वाले प्लान में ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। आगे जानिए कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट।
मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
1498 रु प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। यानी आपको पूरे साल अलग से कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान में आपको कुल 3600 एसएमएस भी मिलेंगे। एक और अहम बेनेफिट जो इस प्लान में मिलेगा वो है फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक।
जानिए क्या हैं अन्य बेनेफिट
एयरटेल अपने 1498 रु वाले प्लान में डेटा, कॉलिंग, एसएमएस, फास्टैग पर कैशबैक के अलावा कुछ अन्य बेनेफिट भी दिए जाएंगे। इनमें अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन का फ्री मोबाइल एडिशन भी दिया जाएगा। साथ ही फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का एक्सेस और विंक म्यूजिक का भी एक्सेस दिया जाएगा।
जियो का सस्ता एक साल वाला प्लान
एयरटेल के मुकाबले जियो का प्लान साल भर वाला सस्ता है, मगर उसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। ये प्लान 1,299 रु का है। इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस दिये जाते हैं। ऐसा ही एक प्लान वीआई के पास भी है। मगर वो से सिर्फ 1 रु महंगा है। इस प्लान में भी कुल 24 डेटा, 3600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। इस प्लान की कीमत 365 दिनों की है। बीएसएनएल का इस मामले में सबसे सस्ता प्लान है, जिसकी कीमत सिर्फ 365 रु है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डेटा मिलता है। आपको रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। मगर इस प्लान में सभी मुफ्त बेनेफिट केवल 60 दिनों के लिए ही मिलेंगे। 60 दिनों की मुफ्त अवधि पूरी होने के बाद आपको वॉयस और डेटा वाउचर की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications