निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी मुनाफे में लौट आई है।
नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी मुनाफे में लौट आई है। भारती एयरटेल ने दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 854 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,035 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

जबकि इसी साल की पिछली तिमाही (Q2) में कंपनी को 763.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, इस तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 168 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में कंपनी की प्रति उपभोक्ता औसत कमाई में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की एवरेज रेवेन्यू पर यूजर 162 रुपये से बढ़कर 166 रुपये रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 5.8 फीसदी बढ़कर 26,517.8 करोड़ रुपये रही है जो कि इसी साल की पिछली तिमाही में 25,060.4 करोड़ रुपए रही थी। तीसरी तिमाही में कंपनी के ईबीआईटीडीए 12177.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि ईबीआईटीडीए Margin 45.9 फीसदी रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर इस तिमाही में कंपनी के इंडिया कस्टमर बेस 4.9 फीसदी बढ़ा है जबकि इसमें सालाना आधार पर 8.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
तिमाही आधार पर इस तिमाही में कंपनी के साउथ एशिया कस्टमर बेस में मामूली बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में ये तिमाही दर तिमाही आधार पर 0.1 फीसदी बढ़ा है जबकि सालाना आधार पर इसमें 2.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस तिमाही में कंपनी के अफ्रीका कस्टमर बेस में तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि सालाना आधार पर इसमें 11 फीसदी की बढ़त रही है। Q3 में भारती एयरटेल की भारत में वायरलेस कारोबार से होने वाली आय 14,778.9 करोड़ रुपए रही। वहीं, इस सेगमेंट का ईबीआईटीडीए 6,459.9 करोड़ रुपए और ईबीआईटीडीए Margin 43.7 फीसदी पर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications