इन दिनों सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान्स लॉन्च कर रही हैं। वहीं ग्राहकों की बात करें तो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फायदा वाले प्लान की तलाश में रहते है।
नई दिल्ली: इन दिनों सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान्स लॉन्च कर रही हैं। वहीं ग्राहकों की बात करें तो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फायदा वाले प्लान की तलाश में रहते है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टेलिकॉम कंपनियां भी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश कर रही है। बता दें कि रिचार्ज लिस्ट में कंपनियां 19 रुपये जैसा सस्ता प्लान भी ऑफर करती हैं, जिसे ग्राहक अपनी सहुलियत के हिसाब से रिचार्ज करा सकें। हम बात कर रहें है 19 रुपये के प्लान के बारे में जो कि एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए ऑफर करता है, बता दें कि इसमें कई फायदे दिए जाते हैं। तो चलिए जानते है कि इन प्लान में क्या-क्या बेनिफिट दिए जा रहे है। Airtel का ये ब्रॉडबैंड प्लान क्यों आपके लिए है बेस्ट, जानिए यहां

एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान
एयरटेल ने अपने इस प्लान को ट्रूली अनलिमिटेड कैटेगरी में रखा है, यानी कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की खासियत की बात करें तो वह इसकी फ्री कॉल ही है, क्योंकि इतने कम कीमत में अनलिमिटेड कॉल जैसा बेनिफिट काफी फायदेमंद है। हालांकि प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो ये काफी कम है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 2 दिनों की है। तो एयरटेल ग्राहक 19 रुपये का रिचार्ज करा कर दो दिनों तक मुफ्त में बातें कर सकते हैं। दूसरी तरफ इंटरनेट डेटा की बात करें तो ग्राहकों को इसमें 200MB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं है।
वोडाफोन-आइडिया का 19 रुपये वाला प्लान
ठीक इसी तरह वोडाफोन-आइडिया के पास भी 19 रु का प्लान मौजूद है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को 200MB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन कंपनी की तरफ से यूजर्स को प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 2 दिनों की है।
जियो का 11 रुपये वाला प्लान
बात करें अगर जियो की तो इसके भी पोर्टफोलियो में 11 रुपये वाला प्लान मौजूद है। यह रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है। इस रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 800MB डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 75 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, यूजर्स को इस प्रीपेड पैक में जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications