नयी दिल्ली। कार्लाइल ग्रुप ने ऐलान किया है कि वे डेटा सेंटर कारोबार में लगी भारती एयरटेल की सब्सिडरी कंपनी Nxtra Data की लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके लिए कार्लाइल ग्रुप 23.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। Nxtra की पोस्ट-मनी एंटरप्राइज वैल्यूएशन लगभग 1.2 अरब डॉलर है और इस डील के पूरा होने पर कार्लाइल के पास इसकी करीब 25 फीसदी हिस्सेदारी आएगी। एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि बाकी करीब 75 फीसदी इसी के पास रहेगी। इस डील के लिए अभी आवश्यक नियामक मंजूरी लेनी है। इनमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी ली जानी भी शामिल है।

क्या हैं Nxtra की सेवाएं
दिल्ली में हेडक्वार्टर वाली Nxtra प्रमुख भारतीय और वैश्विक उद्यमों, हाइपरस्केलेर्स, स्टार्ट-अप्स, एसएमई और सरकारों को सुरक्षित डेटा सेंटर सेवाएं प्रदान करती है। इसके देश में भर में 10 बड़े डेटा सेंटर और 120 से अधिक एज डेटा सेंटर हैं। इनके जरिए कस्टमर्स को सह-स्थान सेवाएं, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रबंधित होस्टिंग, डेटा बैकअप, डिजास्टर रिकवरी और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
डेटा सेंटर के लिए भारत में अवसर
भारती एयरटेल (भारत और दक्षिण एशिया) के एमडी और सीईओ गोपाल विट्ठल के अनुसार तेजी से हो रहे डिजिटलीकरण ने भारत में डेटा केंद्रों के लिए बड़े पैमाने पर विकास के अवसर खोले हैं और हम इस सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी बनने के लिए अपने निवेश में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं। हमें इसके लिए एक रणनीतिक भागीदार के रूप में कार्लाइल के साथ जुड़ने पर खुशी है। यूएस-आधारित कार्लाइल को पहले से ही अमेरिका की कोरसाइट और स्पेन की इटकोनिक में निवेश के जरिए डेटा सेंटर ओनरशिप का अनुभव है।
Nxtra की क्या है तैयारी
Nxtra, जो पूरे भारत में कई बड़े डेटा केंद्रों का निर्माण कर रही है, इस डील से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए करेगी। वैसे भी भारत में डेटा सेंटरों की मांग में वृद्धि हो रही है क्योंकि अब ज्यादा कारोबार क्लाउड कंप्यूटिंग को चुनते हैं और डिजिटल सेवाओं जैसे स्मार्टफोन मनोरंजन के लिए उपभोक्ता मांग बढ़ती रहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications