टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए न्यूनतम अनिवार्य रिचार्ज को 23 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए न्यूनतम अनिवार्य रिचार्ज को 23 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया है। कंपनी के मुताबिक एयरटेल की सर्विस का फायदा उठाने के लिए अब ग्राहकों को कम से कम 45 रुपये का रिचार्ज करना होगा। जी हां टेलिकॉम इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से टैरिफ की कीमतों को लेकर हचलल मची हुई है। कई कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है, साथ ही नए प्लान्स बाजार में उतारे हैं। वहीं पिछले दिनों एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी। वहीं अब कंपनी ने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान की कीमता को बढ़ा दिया है, इसके बाद प्रीपेड यूजर्स के लिए हर महीने 45 रुपये का रिचार्ज करना अनिवार्य हो गया है और अगर रिचार्ज नहीं कराया तो आपको डिएक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि पहले इस रिचार्ज की कीमत 23 रुपये थी जो अब बढ़कर 45 रुपये हो गई है।वोडाफोन ने लांच किए 2 नए प्लान, एक है महंगा तो दूसरा काफी सस्ता ये भी पढ़ें
45 रुपये का रिचार्ज करना अनिवार्य
ग्राहकों को 28 दिन के रिचार्ज के लिए न्यूनतम 45 रुपये का रिचार्ज करना ही होगा। यह रिचार्ज सभी सेवा क्षेत्रों के भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम के उपभोक्ताओं को करना होगा। कंपनी के मुताबिक वैधता अवधि के समाप्त होने के बाद यदि 45 रुपए या इससे अधिक का रिचार्ज नहीं किया जाता है तो कंपनी 15 दिन तक सीमित सेवाएं देगी। 15 दिन की इस अवधि के दौरान भी रिचार्ज नहीं किया गया तो इसके बाद सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
एयरटेल ने हाल ही में लॉन्च किए चार नए प्लान्स
वहीं टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोत्तरी के साथ ही 197 रुपये, 297 रुपये, 497 रुपये और 647 रुपये के चार नए प्लान्स भी लॉन्च किए हैं। इसमें यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी प्राप्त होंगे। 45 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें यूजर्स को अलग से टॉकटाइम वाउचर लेना होगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी यूजर्स को बिना किसी चार्ज के नया सिम प्रोवाइड करा रही है लेकिन इसमें आपको मिनिमम रिचार्ज कराना होगा जो कि 45 रुपये है।
एयरटेल के चार फर्स्ट रिचार्ज प्लान
वहीं कंपनी चार फर्स्ट रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए हैं।
एयरटेल के 197 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें 300 फ्री एसएमएस के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही यूजर्स 2जीबी डाटा का भी लाभ उठा सकेंगे।
एयरटेल के 297 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
एयरटेल के 497 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है।
एयरटेल के 647 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इन प्लान्स में आप डेली 1.5जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications