Akasa Air Flight from Mumbai To Abu Dhabi: अगर आप अबू धाबी जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। अकासा एयर ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी को अपने चौथे अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन के रूप में जोड़कर अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया है।

इस रूट से जा पाएंगे आप अबू धाबी
11 जुलाई से अकासा एयर भारत और यूएई के बीच बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करते हुए अबू धाबी को मुंबई से जोड़ने वाली डॉयरेक्ट फ्लाइट संचालित करेगी। आप आसानी से बुकिंग के लिए अकासा एयर की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप का यूज कर सकता है।
हवाई यात्रा की मांग बढ़ी है
अकासा एयर की सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय नीलू खत्री ने इस नए सौदे पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अबू धाबी भारतीय अवकाश और व्यावसायिक यात्रियों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है। अबू धाबी सरकार की पर्यटन रणनीति 2030 आने वाले सालों में भारत और यूएई के बीच पर्यटन को और बढ़ावा देगी।
देशों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
सह-संस्थापक और मुख्य कॉमर्शियल अधिकारी प्रवीण अय्यर ने जानकारी दी है कि अबू धाबी को जोड़कर हम अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं। अबू धाबी को मुंबई से दैनिक सीधी उड़ानों से जोड़ने वाला हमारा रणनीतिक रूप से डिज़ाइन किया गया है। नेटवर्क भारतीय यात्रियों की एक विस्तृत श्रृंखला की सेवा करेगा, और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से अवकाश और व्यावसायिक यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा।
28 मार्च से शुरु हुई थी ये उड़ाने
अकासा एयर ने 28 मार्च 2024 को दोहा, कतर के लिए उड़ानों के साथ अपना अंतर्राष्ट्रीय परिचालन शुरू किया था, इसके बाद मई और जून 2024 में जेद्दा और रियाद के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।
अबू धाबी को नेटवर्क में शामिल करने से खाड़ी क्षेत्र में एयरलाइन की उपस्थिति मजबूत होगी और अबू धाबी की पर्यटन रणनीति 2030 को समर्थन मिलेगा, जिसका लक्ष्य 2030 तक विजिटर्स की संख्या को 39.3 मिलियन तक बढ़ाना है।
ये होगा फ्लाइट का समय
अकासा एयर की उड़ान QP584 मुम्बई से 17:05 बजे प्रस्थान करेगी और 18:50 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। जबकि वापसी की उड़ान क्यूपी585 एयूएच से 20:05 बजे रवाना होगी और 1:00 बजे मुंबई पहुंचेगी।
अबू धाबी और मुंबई के बीच लगभग 1,230 मील (1,979 किलोमीटर) की हवाई दूरी तय करने में तीन घंटे से अधिक समय लगता है।
अकासा एयर 10,019 INR या 440 AED में मुबंई से अबू धाबी के लिए एकतरफ़ा इकॉनमी फ्लाइट की पेशकश कर रही है। जबकि वापसी में AUH-BOM फ्लाइट का इकॉनमी किराया 14,282 INR या 628 AED है। अबू धाबी के अलावा, अकासा एयर ने अब तक तीन और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों की घोषणा की है। कुवैत और मदीना जैसे अन्य मध्य पूर्वी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने की भी एयरलाइन ने अनुमति प्राप्त कर ली है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications